वनांचल स्वर : कुदरुम से सर दर्द और मुंहासे का घरेलू इलाज़ -
ग्राम-अमृतपुर पुरेना, तहसील-नानपारा, ब्लाक-मिहींपुरवा, जिला-बहराइच, (उत्तरप्रदेश) से केदारनाथ कुशवाह आज वो कुदरुम के खेती के बारे में जानकारी दे रहे है, कुदरुम एक सब्जी बनाने वाला फल है इसे अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर तीन माह में बोया जाता है और इस फल से मिठाई भी बनाई जाती है| इसकी खास बात यह है कि हफ्ते में 6 दिन खाने से सिर दर्द खतम हो जाता है और 10 दिन तक कच्चा फल खाने से मुंहासा रोग भी नष्ट हो जाता है| हमारे उत्तरप्रदेश में हर घर में कुदरुम की खेती करते है और इसकी कीमत 50-60 रूपये किलो है | इसलिए जितने भी सीजीनेट सुनने वाले साथी है उन लोगो से वे अनुरोध कर रहे है कि आप लोग भी कुदरुम बोए और खाए. केदारनाथ कुशवाह@8933912743.
Posted on: Dec 11, 2017. Tags: KEDARNATH KUSHWAHA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
माता पिता की सेवा कर ले और गुरु के कर ले ध्यान...भजन गीत -
ग्राम छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से सोनू केवट एक भजन गीत सुना रहे है:
माता पिता की सेवा कर ले और गुरु के कर ले ध्यान-
एको गढ़ी सत्संग कर ले मिल जाई भगवान-
कच्चा माठी के तमुरा बने है-
काया के बने है तार
ज्यादा जन कर ले शरद कुमार-
नहीं तो मैया हो गए न-
कच्चा माठी के तमुरा बने है...
Posted on: Dec 10, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : कोदो कुटकी खाने से शुगर कम होता है, कुल्ती खाने से पथरी की बीमारी ठीक होती है...
प्रीतराम जैन ग्राम-जातावाडा, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर छत्तीसगढ़ के रहने वाले है वे बता रहे है कि वे किसानी करते है और खेत में धान, कोदो, कुटकी, और दलहन में उडद, कुल्ती,अरहर, मूंग उगाते है और वे यह बता रहे है कि वे गोबर खाद और रासायनिक खाद में D.A.P. यूरिया फास्फोरस का भी उपयोग करते है | उनके अनुसार कोदो और कुटकी की भात का स्वाद अच्छा होता है और उसको खाने से शुगर की बीमारी भी कम होती है और जिनको शुगर की बीमारी है अगर वे लोग उसको खायेंगे तो शुगर की बीमारी बढती नहीं है और कुल्ती का दाल या उसको उबालकर खाने से पथरी की बीमारी को भी कम करता है और उससे वह ठीक भी हो जाता है. कन्हैयालाल केवट@7828546554.
Posted on: Dec 10, 2017. Tags: PREETRAM JAIN SONG VICTIMS REGISTER
राम नाम का टिकट कटा गाड़ी छूटने वाला हवय...भजन गीत-
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से रेवालाल केवट के साथ में विष्णु, अमन मिश्रा एक भजन गीत सुना रहे है:
राम नाम का टिकट कटा गाड़ी छूटने वाला हवय-
देदे मेके जिंदगानी अब तो जाने वाला हवय-
पहले मुकाम पर ही नंदियाँ तय करनी गा-
दूसरे मुकाम पर ही गौनो को धाम गा-
देदे मेके जिंदगानी अब तो जाने वाला हवय...
Posted on: Dec 10, 2017. Tags: REWALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
शिक्षाकर्मी हड़ताल खत्म पर शिक्षक समय पर स्कूल नही आते,बच्चो की शिक्षा से लापरवाही जारी...
ग्राम-सिंहपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेम सिंह मरकाम बता रहे हैं शिक्षाकर्मी अध्यापक 20 तारीख से हड़ताल में बैठे थे हड़ताल खत्म होने के बाद सरकार द्वरा शिक्षा के गुणवत्ता को ध्यान देते हुवे समय में परिपर्तन किया गया जिससे स्कूल का प्रारंभ होने का समय 10 बजे की जगह साढ़े 9 बजे और बंद होने का समय 4 बजे की जगह साढ़े 4 बजे निर्धारित किया है जिससे पाठ्यक्रम समय पर पूरा हो सके लेकिन इन नियमो के अनुसार कोई भी शिक्षक स्कूल नही आ रहे और वे साढ़े दस बजे ही आ रहे हैं इस तरह से शिक्षक शासन के नियमो को नकार रहे है बच्चो की शिक्षा पर लापरवाही बरत रहे है | हेमसिंह मरकाम@9575248234.

