धरती सबकी माता है...कविता -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे है:
धरती सबकी माता है – धरती को बलि का बकरा बनने न दो-
धरती को नोचने वाले गिद्दो को-
अपने बाजुओ का ताकत दिखला दो-
डटकर मुकाबला करो धरती के वीर सपूत-
धरती को हलाल होने से पहले-
धरती का भार संभालो अपने कंधो पर...
Posted on: Dec 28, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
Vananchal Swara Bultoo(Bluetooth) Radio in Chhattisgarhi, Gondi: 28th Dec 2017...
Today Sarla Srivas and Uttam Atala are presenting Vananchal Swara Bultoo Radio in Chhattisgarhi and Gondi languages in this latest edition with stories from forest areas in Kanker district of Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Dec 28, 2017. Tags: GONDI SONG UTTAM ATALA SARLA SHRIWAS VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
नवा साल आवत है, बोकरा मुर्गी मन घबरावत है...कविता -
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया नये साल के उपलक्ष्य में एक कविता सुना रहे है:
नवा साल आवत है-
बोकरा मुर्गी मन घबरावत है-
का होई हमार जीवन हर पानी-
भीतर मछली मन डरावत है-
नाचते गाते डीजे बजाते-
आउर दारु के नदियाँ बहाते-
देख के तमाशा ला-
मुश्वा गला घबरात है..
Posted on: Dec 28, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Broken handpumps from 6 months got repaired after CGnet report...
वार्ड क्रमांक 20 ग्राम-कटरा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सरला श्रीवास के साथ में पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि उनके मोहल्ले के वार्ड 20 में 2 हैण्डपम्प थे जो 6 महीने से ख़राब पड़े थे और लगभग 150 लोग उससे बहुत परेशान थे जो उन हैंडपंप पर निर्भर थे. उसके लिए उन्होंने बड़े अधिकारियो के पास भी आवेदन दिए थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने एक महीना पहले सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उसके 3 सप्ताह बाद हैण्डपम्प बन गए है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर के दबाव डाला और उन अधिकारियो को वे धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. सरला श्रीवास@9479416334.
Posted on: Dec 27, 2017. Tags: HANDPUMP PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER WATER
हमारे स्वास्थ्य केंद्र में MD, सर्जन, हड्डी रोग, स्त्री और शिशु रोग विशेषज्ञ पदों का आबंटन है, पर...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी बता रहे हैं कि हमारे गाँव के स्वास्थ्य केंद्र में MD, सर्जन, हड्डी रोग, स्त्री, शिशु रोग विशेषज्ञ इन पदों का आबंटन है लेकिन वहां एक भी चिकित्सक नही है जिससे लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्होंने इसके लिए कई बार आवेदन किया है लेकिन इस पर कोई कारवाही नही हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर अधिकारियों से निवेदन करे जिससे स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक उपलब्ध हो सके: CMO@9826191766, कलेक्टर@917762222101, 917762222800, 917762222103,
विधायक (लैलूंगा)@9479275470, कन्हैयालाल पडिहारी@9981622548 .
