जगमग जोत जले जलेवो माँ तेरे भवन में...भजन गीत
ग्राम-लोहांगी, विकासखंड-मोहखेड़, जिला -छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से सीमा सरयाम एक भजन गीत सुना रही है :
जगमग जोत जले जलेवो माँ तेरे भवन में-
तेरे भवन में मैया अन्धा पुकारे अन्धा को नैन मिले-
तेरे भवन में मैया लंगड़ा पुकारे लंगड़ा को पैर मिले-
तेरे भवन में मैया निर्धन पुकारे निर्धन को नैन मिले-
जगमग जोत जले जलेवो माँ तेरे भवन में...
Posted on: Mar 28, 2017. Tags: SEEMA SARYAM SONG VICTIMS REGISTER
तार-तार से बात करत है, ये भारत सरकार...गीत
ग्राम-चकेठी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पार्वती विश्वकर्मा एक गीत सुना रही है :
हाय रे हाय बापू यही निसानी यार, राष्ट्रतिरंगा प्यारा बापू यही निशानी यार – अइले हावे चीकन माटी पहले है, खदान हाय, हाय पहले है खदान – उठा के एड़ी देख, देखो नइ दिखे भगवान – सडकन-सडकन खन्भ गड़े है, खम्भ के उपर तार-
तार-तार से बात करत है, ये भारत सरकार-
बापू यही निसानी यार, राष्ट्रतिरंगा प्यारा बापू यही निशानी यार...
Posted on: Mar 28, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
टीबी होने पर छ: से आठ महीनों तक लगातार दवा खाने से व्यक्ति पूर्ण रुप से निरोग हो जाता हैं...
टीबी (यक्ष्मा ) का ईलाज हर सरकारी अस्पताल में मुफ्त उपलब्ध हैं. दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खाँसी होने पर अपने बलगम की जाँच करायें. टीबी होने पर छ: से आठ महीनों तक लगातार दवा खाने से व्यक्ति पूर्ण रुप से निरोग हो जाता हैं अन्यथा बीमारी लाइलाज होने की आशंका रहती हैं.पुरानी या गंभीर टी.बी.(MDR TB)होने पर भी जाँच एवं उपचार सभी जिलों में मुफ्त में उपलब्ध हैं . MDR-TB की जाँच हेतु बड़े अस्पतालों में मशीन लगाई गई हैं,जिसमें सभी तरह के टी.बी. की जाँच 2 घंटे में संभव हैं.यह जांच भी निःशुल्क होगी HIV से संक्रमित यक्ष्मा मरीजों के लिए 99 डाॅट्स प्रणाली के अन्तर्गत मोबाइल से मिस्ड काॅल देकर निगरानी की जा रही हैं.सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Mar 28, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : गठिया वात रोग का घरेलू उपचार -
ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अशोक कुमार कोरी गठिया वात रोग जिससे बहुत अधिक वरिष्ठ साथी पीड़ित रहते हैं उसका एक घरेलू उपचार बता रहे है वे बता रहे हैं इस दवा के निर्माण के लिए 100 ग्राम आम के ढेम (अंकुरित नए पत्ते) और 100 ग्राम महुआ के ढेम, 100 ग्राम महुवा,100 ग्राम मेढकी, 1 तोला या 10 ग्राम लहसुन, सभी को पीस कर कडू के तेल में उबालते-उबालते महीन कर ले और कुनकुना कर तीन बार लगाये सेमर के जड़ को भी इसमें मिलाकर लगाये ये गठियावात रोग के लिए लाभकारी होता है | वे बता रहे हैं कि गठिया वाट में अक्सर अंग्रेज़ी दवाई असर नहीं करती और वह महंगी भी होती है इसलिए साथी इस दवा का उपयोग कर सकते हैं. अशोक कुमार कोरी@9713063019
Posted on: Mar 28, 2017. Tags: ASHOK KUMAR KORI SONG VICTIMS REGISTER
हम 25 लोगों ने मनरेगा में पिछले साल 14 दिन काम किया, अब तक सिर्फ 500 रू मजदूरी मिली है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के साथ चलते हुए सुखसागर सिंह पावले आज ग्राम-खाडा, पोस्ट-रामपुर, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुंचे हैं अभी उनके साथ में लल्लू सिंह परस्ते और रामलखन राठौर हैं जो बता रहे है कि रोजगार गारन्टी के तहत वर्ष 2016 में करीबन 14 दिनों तक कार्य किया लेकिन मजदूरी के रूप में मात्र 500 रूपये दिए, कम से कम 25 मजदूरो के द्वारा काम किया गया है अभी तक 500 रूपये ही प्राप्त हुए है, बाकी मजदूरी नहीं दी गई है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों को फोन कर दबाव डालें सचिव@9926893216, जनपद CEO@9753725845. सुखसागर पावले@9111070571


