सीजी नेट के श्रोताओं से अपील है संगीत के सफर में मेरा साथ दें-
जिला-कनौज, (उत्तरप्रदेश) से पवन कुमार शाक्य जी सीजीनेट के श्रोताओं को बता रहे हैं वे दृष्टिबाधित हैं और इन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण 12 वीं के बाद कॉलेज ना जाकर सिर्फ म्यूजिक की पढाई की| म्यूजिक ही इनकी सबकुछ है ये स्वंय गाते और बजाते हैं| उनका कहना है की ये बहुत अच्छा गाते हैं और इसी फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं| इसके ऐसे म्यूजिक क्लास की तलाश कर रहे है| जो पूरी तरह निशुल्क हो| सीजी नेट के सुनने वाले तमाम श्रोताओं से अपील कर रहे है| इनकी इस कार्य को सफल बनाने में आप सब सहयोग करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें| संपर्क नंबर@8527915150.
Posted on: Mar 16, 2022. Tags: CARRIAR KANNOUJ PAWANKUMAR SHAKYA PROBLEM UP
धान की खेती की जानकारी
ग्राम पंचायत छिंदबहार (बास्तामुंडा),ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रामसिंग कश्यप जी सीजी नेट के साथियों को बता रहे है ये बरसात के मौसम में ही खेती करते हैं |खेती में धान के फसलों का ही खेती कर पाते हैं|सिचाई के अभाव में अन्य मौसम में खेती नहीं हो पाती है|बरसात मे धान को बोने के बाद बारिश के पानी का ही इंतजार होता है|फसल थोड़ी बड़ी होने बाद बियासी लगाते हैं और कुछ दिन के बाद निदाई का काम शुरू हो जाता है|फिर फसल काटने के बाद मिडाई कर धान को बेचते हैं या फिर खाते हैं|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@ 7722884009, सरपंच@9406109547, सचिव@7087797876
Posted on: Mar 16, 2022. Tags: AGRICULTURE BASTAMUNDA CG CHINDBAHAR DARABHA RAMSING KASHYAP RISE
सिलाई का काम सीखकर मै घर में आर्थिक मदद करूंगी
ग्राम-बड़े देवड़ा, ब्लाक-बकावंड, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंदना बघेल बता रही हैं जगदलपुर आड़ावाल लाइवलिहुड कालेज में सिलाई का ट्रेनिंग ले रही हैं|काम सिख रही हैं और इनका कहना है की सीखने के बाद घर में अपना सिलाई की दुकान खोलकर लोगों कपडे सिने का काम करूंगी|इन्होने घर पर मशीन खरीद कर रखा है और जैसे ही ट्रेनिंग पूरी होगी दुकान में सिलाई का काम शुरूकर देंगीं|यह कालेज खुद का रोजगार खोलने के लिए अच्छा काम कर रहा है|संपर्क नंबर @9398427841.
Posted on: Mar 16, 2022. Tags: BASTAR CG MANDNA BAGHELBADEDEVDHA TAILORING WORK
सीजीनेट स्वरा जागरूकता का एक अच्छा पहल...
राजेश कुमार गुप्ता, दिल्ली से बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की जया मुंडे एक दृष्टि बाधित लड़की है और सीजीनेट के श्रोताओं के लिए एक गीत सुनाया था| यह गीत उन्हे बहुत अच्छी लगी और जया मुंडे को धन्यवाद दिया है| साथ ही सीजीनेट के कार्यकर्ताओं राजू राणा जी, भान मैडम जी, के कार्यों को सराहा है| वे लोग बस्तर के नक्सली क्षेत्र में भी गाँव-गाँव जाकर लोगों की समस्याओं को सबके सामने ला रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9350166110.
Posted on: Mar 16, 2022. Tags: AWARENESS DELHI
पीड़ितों का रजिस्टर: 15 साल से खेती कर रहे हैं, कल फारेस्ट वालें ने पौधारोपण के लिए आये थे...
ग्राम,पंचायत-मल्लाराम,ब्लाक-किन्नेरसानी,जिला-भद्राद्रि कोत्तगूडेम (तेलंगाना) से मडिवी गणेश जी बात कर रहे हैं पंचायत-दामाराम, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सलवा जुडूम संगठन से पहले आये थे, 15 साल से खेती का काम करते आ रहे हैं| गाँव में कल फारेस्ट अधिकारीयों ने पौधा लगाने के लिए आये थे| जीने के लिए गांव वालों के पास कुछ आधार नहीं है| पुरानें अधकारियों ने 20 एकड़ जमीन छिनकर पौधा लगाया था| पुराने अधिकारीयों ने 5 एकड़ जमीन दिए थे खेती करने के लिए| वर्तमान में नया अधिकारी फिर से 5 एकड़ को छिनकर पौधा लगाने की कोशिश कर रहे हैं| ग्रामीणों का कहना है, की जमीन व पट्टा मिलना चाहियें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7671909745.
