We've not got our crop compensation, officers making us go round, Pls help...

Budhram Singh is calling from Medhakhar village Panchayat Lapti Pushprajgarh block in Anuppur district in Madhya Pradesh and says 4 farmers like him has not got their crop compensation because their bank account numbers were wrongly entered. They went to Block and met Tehsildar who said to meet local Patwari ( revenue officer) but Patwari says he can not help. We are old, where else can we go, he asks. Please call Patwari@8965837643 to help these old farmers. Singh@7692045750

Posted on: Dec 30, 2017. Tags: Bhuddhram Singh SONG VICTIMS REGISTER

उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा...कविता -

इंद्रपुर खोरी, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष सिंह एक कविता सुना रहे हैं :
उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा –
उठो उठो नई संदेश दे रही दिशा दिशा – खिले कमल और ऊपर उठकर प्रभात मुस्कुरा रहा – उठो चलो बढ़ो समीर शंख है बजा रहा – भविष्य सामने खड़ा प्रशस्त पथ बना रहा...

Posted on: Dec 29, 2017. Tags: SANTOSH SINGH SONG VICTIMS REGISTER

मैना बोलत है संगी बांधवगढ़ भुइया...गोंडवाना गीत -

ग्राम-सालीवाडा, तहसील नैनपुर, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से कलीराम धुर्वे एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
मैना बोलत है संगी बांधवगढ़ भुइया-
गोंडवाना बांधवगढ़ म-
नदिया परेवा बोले-
पुड्की पकिरा बोले-
आमा मा सुहा बोले कोयली बोले-
मैना बोलत है संगी बांधवगढ़ भुइया...

Posted on: Dec 29, 2017. Tags: KALIRAM DHURWE SONG VICTIMS REGISTER

हमारी उम्र 65-70 साल होने के बाद भी हमें वृद्धावस्था नहीं मिल रहा है, हमें पेंशन मिलना चाहिए...

ग्राम-बरबसपुर, पंचायत-पारबी, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ में गाँव के बुजुर्ग रतन सिंह, सियाराम और मंगनी बता रहे है कि उनकी उम्र 60 ,65, 70 साल हो गया है लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है उसके लिए उन्होंने सरपंच एवं पंचायत में शिकायत किये तो सरपंच आज मिलेगा कल मिलेगा बोल बोलकर टाल रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच भारत कोमरा@9479235016, C.E.O.जुगल किशोर @9424194901. अधिक जानकारी के लिए संपर्क रामनाथ पोटाई@9479098252.

Posted on: Dec 29, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

यह नदी तो चांदनी की नदी है, आओ नहायें आज हम तुम...नर्मदा नदी पर कविता -

शहडोल (मध्यप्रदेश) से संतोष द्विवेदी कवि अवध प्रताप शरण की नर्मदा नदी पर लिखी एक कविता सुना रहे हैं :
यह नदी तो चांदनी की नदी है, आओ नहायें आज हम तुम-
डूब जाएं तली छूलें इस नदी की-
इस नदी को किस जन्म के पुण्य के फल से हमारे-
गाँव लाई रास्ते की कई भूलें इस नदी की-
पुराने है विंध्य मेकल हिमालय से भी पुराने-
कह रहे है कहानी सबसे पुरानी इस नदी की...

Posted on: Dec 29, 2017. Tags: SONG Santosh Dwivedi VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »