Impact : Road got built in our part of village week after report on CGnet...
ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे है कि वे जब कुछ दिन पहले ग्राम गनपत खोड़ा गए थे तो वहां पाया था कि गाँव के एक हिस्से में जहां 50 से अधिक दलित परिवार रहते हैं वहां रोड की कोई व्यवस्था नहीं थी वहां गर्मी के मौसम में भी मोटर साइकिल नहीं जा सकती थी | जब से गाँव बसा था तब से रोड नहीं बना था तो दिनांक 24-04-2017 को इन्होने सीजीनेट स्वर में इस समस्या को रिकॉर्ड करवाया था | उसके बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने जब अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला तो रोड बन गया है इसलिए सीजीनेट साथियों को और कलेक्टर को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने गरीब ग्रामीणों की मदद की. साधु@8719095669
Posted on: May 06, 2017. Tags: ROAD SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
महुआ के फ़ूल से मीठे पुआ बनाने की विधि...
ग्राम-उबेगाव, जिला-छिन्दवाडा, (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे महुआ के फूलो से पुआ बनाने की विधि बता रही है. 200 ग्राम महुआ फूल धोकर कुकर में 2 सीटी लगाकर उबाले। पानी निकालकर मिक्सर में पीस ले. अब एक बर्तन में आटा लेकर महुआ के पेस्ट के साथ गूंथे
पानी नही मिलाए आटा और महुआ पेस्ट का आटा उतना ही कड़ा रखे जितना कि पूड़ी
बन सके. जरुरत पड़ने पर थोड़ा सा पानी डाल सकते है, अब आटा की लोई बनाए और मोटा बेलें यह कचोड़ी से पतला पूड़ी से मोटा बनाए अब कड़ाई में घी, तेल के साथ कुरकुरा होने तक सेंके अब महुआ फूल का मीठा पुआ खाने के लिए तैयार है. इसे गरमा गरम भी खा सकते है पर ठण्डा होने पर और ज्यादा मिठास रहेगा...माला@8719877544
Posted on: May 06, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
बढती आबादी पर पीछे करे विचार, पहले हर बच्चे को दे पोषक आहार...कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बढती आबादी पर एक कविता सुना रहे है:
बढती आबादी पर पीछे करे विचार, पहले हर बच्चे को दे पोषक आहार-
काम नही घर घर लिखे, सीखे नए हुनर सीखे-
बढती आबादी पर पीछे करे विचार, पहले हर बच्चे को दे पोषक आहार-
हर घर को अब मिले प्रकाश, सबका हो वैकित विकास-
बढती आबादी पर पीछे करे विचार-
शिक्षा घर से अगर दूर है, शिक्षा को घर तक पहुचाए...
Posted on: May 06, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
केले के फूल के बड़े बनाने की विधि...
ग्राम-उबेगाव, जिला-छिन्दवाडा, (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे आज हमें केले के फूल के बड़े बनाने की विधि बता रही है, वे कह रही हैं आप ने दाल के बड़े तो खूब खाए होंगे आज एक नया बड़ा बनाना सीखें | देढ कप केले के फूल को काटकर मट्ठा(महि) में डुबो दे, देढ कप चने की दाल को धोकर ४ घंटे गलने को छोड़ दे, चार हरी मिर्च, २ छोटी चम्मच सौंफ मिलाकर दरदरा पीस ले इस मिश्रण में आधा कप प्याज, बारीक़ कटी हींग, एक दुकड़ा अदरक, स्वाद अनुसार नमक, हरा धनिया, एक बड़ा चम्मच चावल का आटा मिलाए, केले के फूलो के साथ मिश्रण कर गाढा आटा तैयार करे अब तेल गरम करे और टिकिया बना कर तेल में सेक ले अब आपका बडा तैयार है आप इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते है. माला@8719877544
Posted on: May 05, 2017. Tags: MALA DHURVE SONG VICTIMS REGISTER
नलकूप खराब, कुंआ सूख गया, गाँव में शादी, पानी अधिक चाहिए, कृपया ठीक कराने में मदद करें ..
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में नलकूप ख़राब है जिसके कारण जल संकट हो रहा है नजदीक में कुआ था वह भी सूख चुका है गाँव में शादी भी है तो हाल फ़िलहाल में पानी की जरूरत अधिक है, अभी दूर दराज़ से पानी लाते है, इसको ठीक करवाने के लिए आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक ठीक नही हुआ है, कृपया नलकूप बनवाने में मदद करे मदद करने के लिए PHE विभाग के इस नम्बर पर फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि नलकूप जल्द से जल्द ठीक हो सके-
P.H.E.विभाग@9406042220, P.H.E. इंजीनियर@8435690000, S.D.M@9424166557. कैलाश सिंह पोया@9424166557.
