पीड़ितों का रजिस्टर: मओवादियो ने मरपिट करने के कारण गाँव छोड़कर आये हैं...

ग्राम-कोटकोसी, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से राजूराम सलाम पिता बदुराम सलाम बता रहे हैं, की 2007 में उसको पुलिस में काम कर रहे हैं, करके मओवादियो ने उनके माता पिता को मारपीट किये| उसका उम्र उस समय 19 चल रहा था| इसीलिए उन लोग डर के कारण 2007 में अपना गाँव छोड़कर नारायणपुर शांति नगर आये हैं| वर्तमान में कुली मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते हैं, उनके माता-पिता घर में ही रहते है| जब उन लोग अपना गाँव छोड़कर आने के बाद सरकारी से कोई सुविधा नहीं मिला है| अपना पैसा से ही घर बना लिए हैं, नक्सली पीड़ित का परमानपात्र के लिए कई बार बोलके देखे लेकिन अभी तक नही बना है| उनके परिवार वालों को सरकार से कुछ मदद दिलाने में मदद करें| संपर्क नंबर@9406016762.

Posted on: Jan 07, 2022. Tags: BDURAM SALAM CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM RAJURAM SALAM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय गांव के लोगों को मीटिंग में शामिल होना पड़ता था...

लाछुन्द्र बिनसारियां पिता जयनाथ ग्राम-पिनगुंडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं सलवा जुडूम के समय गांव के लोगों को मीटिंग में शामिल होना पड़ता था| युवा लोग को बाहर पढ़ाने नही जाने देते थे बहुत प्रताड़ित करते थे| मारने के धमकी देते थे| फिर वे लोग अपना गांव छोड़कर वहाँ से भग कर अभी पुराने गांव में जाने से बहुत दिक्कत है| और उन्हें अभी तक सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिला है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7803942897.

Posted on: Jan 07, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED LACHHUNDRA MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : नक्सली होने के आरोप में 1 साल 6 दिन की सजा मिली थी...

ग्राम-बुसकी, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उतर बस्तर, कांकेर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम गावड़े पिता श्री मेहताराम गावड़े बता रहे हैं, 2013 में उन पर नक्सली होने का आरोप लगाया गया और 1 साल 6 दिन की सजा दी गयी| उनकी जमानत और रिहाई के मुकदमे में 1.5 लाख रूपये खर्च हुआ| परिवार ने उधार लेकर खर्च उठाया| बहुत परेशानी हुई| उनका कहना है कि सरकार हमारी मदद करे| संपर्क नंबर@9425268042.

Posted on: Jan 07, 2022. Tags: CG KANKER VICTIM STORY

पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के कारण अपना गांव छोड़कर आना पड़ा...

ग्राम पंचायत-तोयेनार, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मुड़मा मूसा पिता वंजा बता रहे हैं , सलवा जुडूम के समय 2004 में अपना गांव छोड़कर नक्सलियों के डर से बीजापुर में रह रहे है, उस समय बहुत परेशानी होती थी| पुराने गांव का खेती बाड़ी को गांव के लोग कमाई करते है| यहाँ किराया मकान में रहते है, और बनी मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करते है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8305528817.

Posted on: Jan 07, 2022. Tags: 2004 BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM MUDMA MUSA VICTIMS REGISTER

हमारे गांव में हैंडपंप नहीं लगा है, लोगों ने दुर से पानी लाते हैं, कृपया मदद करें-

भागीरथ कश्यप ग्राम पंचायत-बड़े कुरूसनार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके गांव में पानी कि समस्या है| उनके पारा के वार्ड क्रमांक 04 में हैण्डपंप नही है| वहां लगभग 10-12 घर कि बस्ती है| लोगों को पानी के लिए दुर जाना पड़ता है| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9691020504.

Posted on: Jan 07, 2022. Tags: BHAGIRTH KASHYAP CG KONDAGANW PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »