हाय रे हाय बचावा दादा रे बचावा दी हो...पारम्परिक गीत
ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर के साथ में उनके सहयोगी साथी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक पारम्परिक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय बचावा दादा रे बचावा दी हो-
अपन जनम भुइयां बचावा दादा रे-
गोडवाना भुइयां बचावा दादा रे-
घर ला छोड़ावे हमर गावं ला छोड़ावे-
जहाँ खेती हॉवे वहां पावरप्लांट लगाते-
न तो पईहा जगह खोजे न तो पईहा ठाउर
झोला भर-भर पईसा न तो पईहा दार न तो पईहा ठाउर-
हाय रे हाय बचावा दादा रे बचावा दी हो...
Posted on: Jun 07, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
भीमगढ़, भीमा न ठाना ते रो नेकी लाता डोल ठिकाना ते...गोंडी गीत
ग्राम-धनोरा, तहसील-पांदुर्ना, जिला-छिन्दवाड़ा (म.प्र.) से शशिकपूर धुर्वे एक गोंडी गीत सुना रहे हैं यह गीत भीमगढ़ के मेले के समय में गाया जाता हैं :
भीमगढ़, भीमा न ठाना ते रो नेकी लाता डोल ठिकाना ते-
चैयत पंचमी ता दिने वयाना कुवारल भीमा न जतरा कियाना-
उड़ता अले मेला इद ज़माना ते रो नेकी लाता डोल ठिकाना ते-
लक-लक तारी नरी नाडी वयाना,लक-लक तारी नरी नाडी वयाना...
Posted on: Jun 07, 2017. Tags: SHASHI KAPOOR DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER
छोला ला हरे भगवाना बचने वाला कोई नईया रे...छत्तीसगढ़ी परम्परागत गीत
ग्राम-उमरखोही, विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी गाँव की कुछ महिलाओं से छत्तीसगढ़ी भाषा में एक परम्परागत गीत सुन रहे हैं :
छोला ला हरे भगवाना बचने वाला कोई नईया रे-
पानी बिन पवन पिलगा जेहि शीत बरन के-
जेहि पलंग में हवा लगे है लिए भरोषा तनके-
धुक-धुका छाती करे चुनचुना कारे जाभी रे-
नैना मा निरा बहोवाय-
यमपुर रे राजा आवे बंदिश रखे हाथी-
घर मुर्दा राखे लईके जईहा माटी-
चोला ला हरे भगवाना बचने वाला कोई नईया रे...
Posted on: Jun 07, 2017. Tags: DHAN SAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में बिजली 3 साल पहले आ चुकी है लेकिन हमारे मोहल्ले में नही आयी, कृपया मदद करें...
ग्राम-लोधा, पंचायत-बनिया, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सुरेश धुर्वे बता रहे हैं कि गावं में ३ साल पहले बिजली आ चुकी है लेकिन अब तक उनके मोहल्ले में नहीं पहुंची है इसके लिए विद्युत् अभियंता कार्यालय में कई बार आवेदन भी किया गया ठेकेदार बोलता है कि पोल रखने के लिए गाडी की आवश्यकता है जो मेरे पास नहीं है आप व्यवस्था कर लो मैं गाडी का किराया दे दूंगा जबकि हमारे पास कोई भी गाड़ी की व्यवस्था नहीं है अतः सभी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों के फोन करके दबाव बनाये जिससे इन ग्रामीणों की समस्या का निराकरण हो सके | विद्युत् अभियंता अधिकारी@9425805895, ठेकेदार@9993046363. सुरेश धुर्वे@8959921980
Posted on: Jun 07, 2017. Tags: MALLU PARTE SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे बलिहारी के दाना...छत्तीसगढ़ी कर्मा गीत
ग्राम-खट्टापारा, पंचायत-जोगिसार, विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से दादूराम पैतरा और रतन सिंह भानु एक कर्मा गीत सुना रहे है :
हाय रे बलिहारी के दाना-
दिन बूडगे रात के चलाना-
ऐसे हो बलिहारी के दाना-
नहीं तो दिशे रूक राइ-
नई तो दीशे गाँव – नई तो दीशे संग-
सहेली का कर से जावं-
हाय रे बलिहारी के दाना...



