गाँव में शौचालय नहीं है कृपया समस्या के समाधान के लिए मदद की अपील -
ग्राम-अलवा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सुमन कुमार कश्यप जी अपने गाँव की समस्या बता रहे हैं इनके गाँव में सरकार के द्वारा शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा था जो कि अब बंद हो गया है|गाँव में किसी के भी घर में शौचालय का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है,किसी के घर में गड्डे नहीं है और किसी के घर मे छत|सरपंच सचिव बस रिपोर्ट देते हैं आगे कि निर्माण पूरा हो गया है|इस तरह से गाँव में लोग शौच के खेतों मे जाते है|रात को परेशानी होती है ,गंदगी फैलती है|कृपया दिए संपर्क नंबर पर बात कर समस्या समाधान मे इनकी मदद करें संपर्क नंबर@9302306 556, सचिव@9406109008, सरपंच@9407669883.
Posted on: May 09, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KASHYAP PROBLEM ROOM SUMAN TOILET
हमारें गांव का जमीन को दुसरें लोग कब्ज़ा कर रहें है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत गुमन, जिला-रीवा, (मध्यप्रदेश) राम कैलाश कोल साथ में गाँव के ग्रामीणों बता रहें है कि ग्राम बिछियर में दलित आदिवासी 33 घर है, जमीन नपवाई जाने के समबन्ध में कई बार पटवारी को बोला गया लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है| इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें:पटवारी@9584617358 R.I.@8827473726 तहसील@7697118733, कलेक्टर@7587979400.
Posted on: May 09, 2022. Tags: LAND PROBLEM MP REWA
कति मोला मोहनी डाल दिए गोंदापूल...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कोटेया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से नेवालाल देवांगन जी सीजी नेट के श्रोताओं को छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
कति मोला मोहनी डाल दिए गोंदापूल, कति मोला मोहनी डाल दिए ना-
कमला करेजा कमला करेजा,भूँज डारे टेहला भगार दिए गोंदाफ़ूल कते-
कति मोला मोहनी डाल दिए गोंदापूल, कति मोला मोहनी डाल दिए ना-
तोर होगे आती व मोर होंगे जाती, रेंगते रेंगते आँखी मार दिए गोंदा फूल कते-
कति मोला मोहनी डाल दिए गोंदापूल, कति मोला मोहनी डाल दिए ना...
Posted on: May 07, 2022. Tags: CG CG SONG NEVALAL DEWANGAN PRATAPPUR SURAJPUR
हमारा काम किया पैसा नहीं मिल रहा था तो हमने सीजी नेट के साथियों से शिकायत करने पर पैसा मिला है...
ग्राम-राइकोंडी,पंचायत-सतश्पुर,ब्लॉक-लोहंडीगुडा जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मुकुंद कश्यप बता रहे है|कि वे नरेगा में काम किया था जिसका पैसा नहीं मिल रहा था,बाद वे अपनी समस्या को सीजीनेट में शिकायत करने पर पैसा मिला है,इस लिए वे साथी सीजीनेट के श्रोताओ व्अ धिकारीयों को धन्यवाद् दे रहे है,अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9390364411.
Posted on: May 07, 2022. Tags: BASTAR CG RAIKONDAD LOHAANDIGUDA
पुलिया नहीं होने गांव के लोगों को आने जाने में परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-बड़े बोदेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विज्जो पोड़ीयामी बता रहे हैं उनके गाँव में पुलिया की बहुत समस्या है| पुल नहीं होने के कारण के लोगो को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है| ज्यादातर बरसात के दिनों दिक्कत होती है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं,की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करे| सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401, संपर्क नंबर@7587401861.
