वनांचल स्वर : इमली कम है इसलिए इसका प्रयोग सब्जी बनाने में करते है बेच नहीं पाते हैं...

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-चारगाँव, पंचायत-भारवी, ब्लाक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां बाबूलाल नेटी की मुलाक़ात गाँव के राजेश कुमेटी से हुई है जो उन्हें इमली के बारे में बता रहे है उनका कहना है कि इमली के पेड़ उनके घरो में ही मिल जाती है पर उनके आसपास के जंगलो में आजकल इमली के पेड़ बहुत कम है. इमली का प्रयोग लोग खटाई बनाने में या सब्जी बनाने में करते है पर आजकल उत्पादन कम है इसलिए उसे घर में ही खाते है और उसको वे लोग नहीं बेचते है. अधिक जानकारी के लिए राजेश कुमेटी@7089052402.

Posted on: Feb 03, 2018. Tags: RAJESH KUMETI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

उंदी नोट ता बत्ती है गिनती...गोंडी विवाह गीत

ग्राम-मरकाकसा, पोस्ट-कुब्बा, थाना-चुटिया, जिला-राजनांदगाँव (छत्तीसगढ़) से नीलकमल एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
उंदी नोट ता बत्ती है गिनती-
नोट सौ ता एतकी बा-
नावा मामा न टूडी हो
चुम्मा कवरिना सीकिन बा-
हटुम अन्दाले सौदा कियाले-
तियार कियाले हो-
उंदी नोट ता बत्ती है गिनती...

Posted on: Feb 03, 2018. Tags: NILKAMAL RAJANANDGAON SONG VICTIMS REGISTER

बापू हमारे आंख के तारे, छोड़ चले हमें किसके सहारे...गीत

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश ) ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड्वारी से मनोज कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
बापू हमारे आंख के तारे-
छोड़ चले हमें किसके सहारे-
जब बापू का जनम हुआ था-
सारी की सारी दुनिया हंसने लगी थी-
जब बापू को गोली लगी थी-
सारी-की सारी दुनिया रोने लगी थी-
जब बापू की अर्थी उठी थी-
सारी की सारी दुनिया पीछे पड़ी थी...

Posted on: Feb 03, 2018. Tags: MANOJ KUSHAWAH SONG VICTIMS REGISTER

Pradhanmantri Grameen Sadak in our village in bad shape, All are suffering....

Villagers from gram panchayat Taraighotiya in Kanker district of Chhattisgarh says road constructed in their village under the scheme Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana remains in bad shape and all are suffering. They request the listeners to please call Collector@9425584388 , C.E.O.@9953924884, District C.E.O@7587054500 , Secretary@9617743714 and bring the matter to their attention. For more details call Manik Mandavi@8964032014/8964032014.

Posted on: Feb 03, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगो ने 2015-16 में तालाब निर्माण में काम किया, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है...

ग्राम-धुमाधाड़, पोस्ट-गोविंदपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवलाल गट्टे बता रहे है कि वर्ष 2015-16 में रोजगार गारंटी के तहत तालाब निर्माण में काम किये थे उसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं मिला है काम करने वाले साथी हैं शिवलाल गट्टे, फुलजर गट्टे, तेजबली नेटी, अतवारो, बालसाय, रामेश्वर, प्रेमलाल. शिकायt से फायदा नहीं हुआ इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात करके मजदूरी भुगतान दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@982644347, C.E.O.5166689001, S.D.M.@7999600739, सचिव@8357979209. शिवलाल@7354462515.

Posted on: Feb 01, 2018. Tags: SHIVLAL GATTE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »