सूखा राहत का पैसा नहीं मिला है, अधिकारी बोलता है बैंक जाओ, बैंक बोलता है नहीं आया...
स्कूल पारा, ग्राम-भंगी टोला, पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,
(छत्तीसगढ़) से सुबरित बाई बता रही है, इस साल अल्पवर्षा होने के कारण क्षेत्र के किसानों की फसले चौपट हो गई थी, जिसके चलते क्षेत्र के लोगो को सुखा राहत के तहत पैसे दिया गया था, लेकिन मुझे अभी तक नही मिला| इस सन्दर्भ में पटवारी एवं सरपंच सचिव को बोलती हूँ, तो वह बैंक में पैसे डालने की बात करते है, जब वहा जाकर चेक किया तो पैसे नहीं आये है, आस-पास लगभग सभी को दे दिया है. मुझे अभी तक नहीं मिला है, गोल-गोल घूमा रहे है| कृपया मदद करे. सरपंच@8085079476, विधायक@9522898888. संपर्क@7470912624.
Posted on: Apr 26, 2018. Tags: MITHILSH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
Today's news from newspapers in Gondi : 26th April 2018 -
नई दिल्ली: SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर करेगी मोदी सरकार – NDTV-
मध्यप्रदेश : संविधान ने आदिवासियों के संरक्षण का ज़िम्मा सरकार को सौंपा था, लेकिन वो उन्हें ख़त्म कर रही है | वायर – भोपाल। मध्यप्रदेश में सभी विकासखंड में किसान कल्याण कार्यशाला 5 मई तक – नईदुनिया-रायपुर।छत्तीसगढ़ में शिक्षा को मजबूत बनाने आएंगे दिल्ली कमिशनर यदुवंश साहब – नईदुनिया
Posted on: Apr 26, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM
सरकारी मदद से ट्यूबवेल लगे 4 साल हो गया पर बिजली सौर ऊर्जा नहीं, तो बेकार पडा है...
स्कूलपारा, ग्राम-भंगीटोला, पंचायत-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,
(छत्तीसगढ़) से फगनु सिंह बता रहे है सरकारी योजना के तहत खेत में ट्यूबवेल कराया था, परन्तु वहा बिजली की व्यवस्था नही है और ना ही सौर उर्जा की, इस संबंध में ग्राम सुराज में भी आवेदन दिया है, लेकिन अभी तक कुछ भी नही हुआ. ट्यूबवेल खनन के 3-4 वर्ष हो गये है अगर बिजली, सौर उर्जा की व्यवस्था हो जाये तो ट्यूबवेल का सही उपयोग हो सके जिससे सिचाई वाली खेती कर सके| कृपया इन नम्बरों पर फोन करे: सरपंच@8085079476, विधायक@9522898888, ग्राम सेवक@8827342041. ग्रामीण भादुराम@7470912624.
Posted on: Apr 26, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे यहाँ गोंड आदिवासी आजकल नागदेव की पारंपरिक नवेद पूजा कर रहे (गोंडी भाषा में)
ग्राम-धावडी, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से दशरत इरपाचे के साथ संतोष है जो बता रहे है कि उनके आदिवासी समाज में इन दिनों नवेद पूजा की जा रही है यह पूजा नागदेव के नाम पर किया जा रहा है| इसमें क्षेत्र के बहुत लोग शामिल हुए है और यह पूजा पाट ढोल बाजे और नाच के साथ किया जा रहा है जिसकी आवाज़ पीछे से सुनाई दे रही है और इसमें बकरे की बलि दी जाती है, नागदेव की मूर्ती भी स्थापित है और दूर दूर के गाँव से आए अतिथियों को कार्यक्रम के अंत में खाना खिलाया जाता है | इस तरह की परम्परा हमारे क्षेत्र में बहुत दिनों से चल रही है| ऐसा वे गोंडी भाषा में बता रहे है. दशरथ इरपाचे@8120217335.
Posted on: Apr 26, 2018. Tags: DASHRATH IRPACHE GONDI
बेटी आंखी के आगु मा, आंखी के आगे आगे तेरा चेहरा झुलस हवे वो...छत्तीसगढ़ी गीत
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी एक गीत सुना रहे है:
जुरथ रयथो जुरथ रयथो, आंखी के आगे आगे तेरा चेहरा झुलस हवे वो-
बेटी आंखी के आगु मा, तेरा चेहरा झुलस हवे वो-
बाढ़े रहे बेटी पठाई पार हो, बुनथ रयथो बुनथ रयथो वो-
तोर लईका बनके होंठ ला, मने मन में गुनथ रयथो वो-
देखत रयथो देखत रयथो, देखत रयथो वो-
तोर आनी बानी के खेलत रहे पेला, ओला में देखत रयथो वो-
तोर चोन्हा ला अब कहा ले, देख पाहु हो...


