वनांचल स्वर : प्रदर रोग का घरेलू उपचार -

वैद्य एच.डी. गाँधी आज प्रदर रोग जिसको सफ़ेद पानी जाना भी कहते है का घरेलू उपचार बता रहे हैं | पाठा 50 ग्राम, जामुन की गुठली 50 ग्राम, आम की गुठली गिरी 50 ग्राम, पाषाण 50 ग्राम, रसोत 50 ग्राम, मंजीठ 50ग्राम, कमल केसर 50 ग्राम, नागर मोथा 50 ग्राम, बेल गिरी 50 ग्राम, लोद 50 ग्राम, गेरू 50 ग्राम, कायफल 50 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम सौंप 50 ग्राम, मुनक्का फल 50 ग्राम, लाल चन्दन 50 ग्राम, सोना पाठा की छाल 50 ग्राम, इंद्र जौ 50 ग्राम, अनन्त मूल की छाल 50 ग्राम, धाय के फूल 50 ग्राम, मुल्हेठी 50 ग्राम, अर्जुन की छाल 50 ग्राम, इन सभी को लेकर पीसकर चूर्ण बना लेवें, मात्रा आधी चम्मच चूर्ण दिन में दो बार शहद के साथ खाली पेट सेवन करें साथ में चावल की पानी एक कप (धोवन) साथ में सेवन करें | गाँधी@9111061399.

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

परेशान करना है तो उसे करो जो देश का पैसा लेकर भाग रहे हैं, आम आदमी को नही...

ब्लाक-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कुन्ती सिदार ग्राम शंकरा की निवासी है, वे आम आदमी विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के अध्यक्ष है और कह रही आज बीजेपी दिल्ली सरकार को कुचलने की कोशिश कर रही है उसकी निंदा करते है| जनता द्वारा चुनी हुई, संवैधानिक सरकार को परेशान करना असंवैधानिक है यदि परेशान करना ही है तो विजय माल्या, नीरव मोदी, नवीन जिंदल जैसे लोगों को परेशान करना चाहिए जो देश का पैसा लेकर भाग रहे हैं| अर्थात वे पूंजीपति जो गड़बड़ी कर रहे हैं उन पर कार्यवाही होनी चाहिए| वे कह रही हैं कि आम आदमी पार्टी के सांथ अन्याय करना ज्यादती है, वे उसका विरोध करती हैं. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

हर वृद्ध को चाहे उसके पास गरीबी रेखा का कार्ड हो या न हो, 1000 रू माह पेंशन मिलना चाहिए...

ग्राम-अमरपुरा, तहसील-झिरझिराखेड़ा, जिला-चित्तोड़गढ़ (राजस्थान) से खेमराज चौधरी बता रहे हैं कि वे आज अगोरिया मंगरी गाँव गए वहां गाँव की बूढ़ी महिला प्यारी बाई नारायणी मिली जिसकी उम्र 85 साल है उन्हें 500 रूपए पेंशन मिलती और 35 किलो गेहूं मिलती है लेकिन इस उम्र में वो काम भी नही कर सकती इसलिए राशन खरीदने के लिए पैसा भी नही कमा सकती। सांथी सीजीनेट के माध्यम से सरकार को संदेश दे रहे हैं कि जो वृद्ध है और कोई काम नही कर सकते उन्हें कम से कम 1000 रूपए पेंशन होना चाहिए चाहे उनके पास गरीबी रेखा के नीचे का कार्ड हो या न हो जिससे बची हुई जिंदगी जीने में उन्हें मदद मिल सके| खेमराज चौधरी@9460057394.

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: KHEMRAJ CHAUDHARI SONG VICTIMS REGISTER

झूमा के राहे बारीक़ बाजी हो राम करेले हो...बैगा गीत

ग्राम-नागाडोगरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रतिराम एक बैगा आदिवासी गीत सुना रहे हैं :
झूमा के राहे बारीक़ बाजी हो राम करेले हो-
कौन बहूजी भात रानदय कौन बहूजी दा-
छोट बहूजी दार रानदय बड़े बहूजी बा-
कौन बहूजी रानदय बारीक़-
बाजी हो राम करेले हो...

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: RATIRAM KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

कबीर सदगुरु सतसंग सम्मलेन से रिपोर्ट: यहां दुर्गुण को छोड़ सदगुण अपनाने की सीख दी जाती है...

कन्हैयालाल केवट आज बानगंगा, विराट नगर, सोहागपुर, जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से दो दिवसीय कबीर सदगुरु सतसंग सम्मलेन में पहुंचे हैं वहां शामिल किसान कमला प्रसाद चन्द्रवंशी उन्हें बता रहे हैं कि वे 20-25 साल से सतसंग टोली से जुड़े हैं, जब उन्हें कोई आमंत्रण या जानकारी सत्संग होने की मिलती है तो वे सतसंग में जाते हैं| सतसंग में अमरकंटक, जबलपुर, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, अलग-अलग जगह से संत आते हैं | सतसंग में दुर्गुणों का त्याग कर सगुन को अपनाने की सीख दी जाती है | जीवन सादगी पूर्ण बनाने की बात बताते है| कार्यक्रम में रहने और खाने की व्यवस्था रहती है महिला पुरुष बच्चे सभी इसमें शामिल होते हैं| कन्हैयालाल केवट@8225027272.

Posted on: Feb 25, 2018. Tags: KAMLA PRASAD CHANDRAVANSHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »