Today's News from newspapers in Gondi : 30th April 2018-
जया ध्रुव समाज सेवी, बस्तर प्रेरणादायीं सामाजिक उत्कृष्ट कार्यो के लिये सम्मान से अलंकृत छत्तीसगढ़ – 5 मई 2018 को हैल्लो जामुल पत्रिका का विमोचन – भिलाई – रायपुर के सीमा पर पहुंची 18 हाथियों का दल, वन विभाग चिंतित – रायपुर – अनाज के जगह लागू होगी नगद सब्सिटी फार्मूला – मध्यप्रदेश भोपाल-
Posted on: Apr 30, 2018. Tags: GONDI NEWS SUMANLATA ACHALA GONDI
स्वास्थ्य स्वर: नारियल की जटा, छिल्के से बवासीर का घरेलू उपचार...
ग्राम-रेहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्र कान्त शर्मा आज बवासीर का एक घरेलू उपचार बता रहे है: सामग्री-सूखा नारियल की जटा, छिल्का जलाकर उसकी राख़ को छानकर बराबर मात्रा में उसमें शक्कर (चीनी) मिला लेंवे. एक तौला पानी के साथ प्रतिदिन सुबह खा लेंवे|बावासीर वाली जगह में दिन में 3-4 बार वही राख़ लगावे, इस प्रकार सतत 21 दिनों तक इसका प्रयोग करे खाये भी और लगाए| लाभ होगा. ऐसे ही हमारे आसपास पाए जाने वाले विभिन्न वनस्पतियों में अनेक औषधीय गुण है जिनके बारे में जानकारी होने से हमें काफी पैसे की बचत भी हो सकती है. वैद्य चन्द्र कान्त शर्मा@9893327457.
Posted on: Apr 30, 2018. Tags: CHANDRKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER
अरे सीजीनेट में जुड़ना है तो जुड़ी लो, पीछे पछ्तावोगे, माटी का खिलौना...गीत
ग्राम-धुमाडाड, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव बालक सिंह सीजीनेट को लेकर एक गीत सुना रहे है:
अरे सीजीनेट में जुड़ना है तो जुड़ी लो, पीछे पछ्तावोगे, माटी का खिलौना-
माटी में मिल जावोगे, माटी के खिलौना-
अरे बिगड़ी करमिया, बनाई दे तना हो, हमरा कार्ड नई खै बनत बनवाई तना-
आधार कार्ड नई है, बनत बनवाई तना, हमरा पेंशन नई खै बनत बनवाई तना-
अरे टूट गईली पुलिया बनवाई दे तना-
भाजपा कांग्रेस दबावल पेसा के कानूनिया-
जो पूरे भारत देश में लागू होई, पेसा के कानूनिया...
Posted on: Apr 30, 2018. Tags: SHIV BALAK SINGH SONG VICTIMS REGISTER
राम चले आगु, लखन चले पाछु, मध्य में चले सीता मैय्या...गीत
ग्राम-कोट्या, प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है:
राम चले आगु, लखन चले पाछु-
मध्य में चले सीता मय्या-
जंगल के तिड़-तिड़ मेला-
रामजी ला पूछे, रावण कर भौरे-
यही कारण हवे, धनुष कर तोड़े-
राम चले आगु, लखन चले पाछु...
Posted on: Apr 30, 2018. Tags: MEVALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
आज शासन आदिवासी इलाके में संविधान का पालन नहीं कर रही है...(गोंडी भाषा में)
छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले से विश्राम गावड़े सविंधान और गोंडी संस्कृति के बारे में बता रहे हैं, इसे बचाये रखना जरुरी है|आज तो शासन प्रशासन संविधान का पालन नहीं कर रही है, भारतीय संविधान 244 अनुच्छेद के अंतर्गत प्रावधान है गाँव के बिना अनुमति के कोई सरकार किसी के जमीन में कब्जा नहीं कर सकती न ही उनके खनिज को ही ले सकती है|लेकिन शासन प्रशासन हमारे बस्तर संभाग में जबरदस्ती कर रही है|हमारे गाँव लम्कंहार में भी आई आई टी के तहत अदला बदली कब्जा कर रही है, इसी तरह मेटटा बोदेली गाँव के जंगल को उजाड़ दिया और वहां के लोगों को रोजगार नहीं न ही पानी की व्यवस्था है और न ही शिक्षा की व्यवस्था है|हमारे लोग इसके साथ रावघाट आदि को बचाने लिए दो दिन की रैली भी निकाले थे, लेकिन शासन प्रशासन अभी फोर्स को तैनात कर दिया है जो हम जैसे बोलने वालों को जेल ले जाती है,तो हमें इन सबका विरोध करना पड़ेगा |
