Bultoo(Bluetooth) Radio in Hindi: Rakshabandhan special: 7th Aug 2017...

Today Narmada Prasad Insan is presenting Bultoo Radio in Hindi language in this latest edition of Raksha bandhan Special Bluetooth radio program. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 and 07411079272 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download centre nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via bluetooth.

Posted on: Aug 07, 2017. Tags: NARMADA PRASAD INSAN SONG VICTIMS REGISTER

गुनिरे पहरे नदिया किनारे चली आवे तीन बजे...सादरी प्रेम गीत -

मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार सादरी भाषा में एक गीत सुना रहे हैं :
गुनिरे पहरे नदिया किनारे चली आवे तीन बजे-
एक असरा रे एक बुदहरा रे-
चली आवे गुइया मोरे से मिले-
लाल छपर साड़ी तोरे कीं आवे रे-
छुनुर-छुनुर पायल बजाते आवे रे-
गुनिरे पहरे नदिया किनारे चली आवे तीन बजे...

Posted on: Aug 07, 2017. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

वीणा वाली मैया तुम वीनवा बजादा हो...सरस्वती वंदना -

ग्राम-करकेटा, पोस्ट-जोगा, प्रखंड-उटारी रोड, जिला-पलामू (झारखंड) से अनीता देवी एक सरस्वती वंदना सुना रही हैं :
वीणा वाली मैया तुम वीनवा बजादा हो-
बगड़ल ब सर मैया सर के सजादा हो-
बाल और बालिका पर दया बरसादा हो-
वीणा वाली मैया तुम वीनवा बजादा हो-
वीनवा बजाके मैया कंठ में समाजा हो-
वीणा वाली मैया तुम वीनवा बजादा हो..

Posted on: Aug 07, 2017. Tags: ANITA DEVI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे वार्ड में दो महीने से हैण्डपम्प खराब है, शिकायत पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-झलमला, ब्लाक-मस्तूरी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से निर्मला साहू के साथ में नागेश्वरी साहू बता रही हैं कि इनके गाँव के वार्ड क्रमांक 10 में एक हैण्डपम्प है वो भी दो महीने से खराब पड़ा है जिसकी शिकायत उन्होने कई बार सम्बंधित विभाग में किया है, वे अपने वार्ड की पंच हैं और ब्लाक भारतीय जनता पार्टी की पदाधिकारी भी हैं, उन्होंने जिले में भी अपनी समस्या रखी, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई | इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियो को फ़ोन कर दबाव बनाये ताकि इनके वार्ड का हैण्डपम्प को सुधारा जा सके |P.H.E अधिकारी@9827900275. निर्मला साहू@8305763128

Posted on: Aug 06, 2017. Tags: NIRMALA SAHU NAGESHWARI SAHU SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में आंगनवाडी भवन नहीं है, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं, कृपया मदद करें...

ग्राम-कमली, पंचायत-पंडरीपानी, पोस्ट-पुरजा, विकासखंड-गोरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से आँगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुसुईया सोनी और बेलाबाई बता रही हैं कि इनके यहाँ दो आँगनवाड़ी है जिसमे 10 माह से कोई सहायिका नही है और आँगनवाड़ी के लिए कोई भवन भी निर्माण नहीं कराया गया है इसके लिए इन्होने सम्बन्धित विभाग में आवेदन किया और चार साल से प्रयास कर रहे है लेकिन अभी तक समस्या बनी हुई है इसलिए सीजीनेट सुनने वालों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन करके दबव बनाये ताकि इनके गाँव में आंगनवाडी भवन का निर्माण हो सके| कलेक्टर@9425263102, SDM@9425536137, B.O.@9584870115, विधायक@9424202648. अनुसुईया@7024904498.

Posted on: Aug 06, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »