माँ भारती की आरती से नहीं बड़ा कोई आरती...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
माँ भारती की आरती से नहीं बड़ा कोई आरती-
जो पूजे जो उतारे है वही है वही है भारती-
आओ सब मिल जुलकर उतारें माँ की आरती-
माँ की सम्मान जैसा और नहीं कोई सम्मान-
माँ की जो करता अपमान-
उससे बड़ा कोई नहीं सैतान...

Posted on: May 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

अंगार बनी मांग का सिंदूर, उतर गई सभी सिंगार...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
अंगार बनी मांग का सिंदूर-
उतर गई सभी सिंगार-
दिल घायल कर छोड़ गया-
सब कुछ फीका-फीका हुआ-
जीना जग में दुसवार-
खंजरो के बीच पड़ी, आँ पड़ी तामस का पहाड़...

Posted on: May 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

आया ऋतुराज बसंत, नौ पल्लित हो उठा...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
आया ऋतुराज बसंत, नौ पल्लित हो उठा-
डाल-डाल पात-पात, निर्मल हुआ असमा-
सुरभी पवन मंद-मंद, मन को छू गया हिरन-
भौरा गुन-गुन कर ले रहा, उस पल का आनंद-
विश्वास उनको हो चला, अब आयेगी कली-
उमंगो से भाव विभोर हो...

Posted on: May 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

मृत्यु का डर हर जगह होता है...कहानी-

एक गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति का निधन हो गया| लोग उसे जलाने ले गये| ये सब देखकर लोग गांव छोड़कर जाने लगे| एक बुजुर्ग ने पूछा| कहां जा रहे हो ? उन्होंने कहा जहां मौत का डर न हो| बुजुर्ग बोला मौत का डर सभी जगह होता है| लेकिन कोई नहीं माने और चले गये| रास्ते में एक गांव मिला| जहां कोई चहल पहल नहीं था| उन्होंने गांव के एक आदमी से पूछा| गांव इतना सुनसान क्यों है? आदमी ने बताया| गांव में एक नौजवान का मौत हो गया है| इसलिये ऐसा है| वे आगे बढ़ गये| उन्हें फिर एक गांव मिला| वहां भी एक बच्चे का निधन हुआ था| वे आगे चले| फिर एक शहर मिला| जहां लोग आपस में लड़ रहे थे| एक दूसरे की हत्या कर रहे थे| उन्होंने वहां के एक बुजुर्ग से पूछा| क्या हो रहा है ? उसने कहा एक धनी व्यक्ति का निधन हो गया है| सभी उसके धन को पाने के लिये आपस में लड़ रहे हैं| ये सब देखकर वे अभी वापस अपने गांव लौट गये|

Posted on: May 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

आज लोग गांव से शहर की तरफ पलायन करने को मजबूर हैं-

आज गांव छोते होते जा रहे हैं| बड़ा शहर और बड़ा होते जा रहा है| लोग नौकरी की तलास में शहर की तरफ भाग रहे हैं| गांव की भूमि पर उद्योगपति, पूंजीपति, दलाल, नेताओ की नजर है| इसमे सरकार भी उन्हें का साथ दे रही है| किसानो की जमीनों को कम दाम में ख़रीदा जा रहा है| या सरकार द्वारा भू-अर्जन कर छीना जा रहा है| फैक्ट्री या खनन के लिये| जब फैक्ट्री बनती है| तो उद्योगपति बहार से मजदूर लाते हैं| ताकि उसका काम अच्छे से हो सके| यदि कोई आवाज उठता है| तो उसे खरीद लिया जाता है| या उसकी आवाज दबा दी जाती है| आज जिसकी लाठी उसकी भैंस जैसी स्थिती है|

Posted on: May 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »