हम गाँव के बहुत लोगो ने 4 महीने पहले रोज़गार गारंटी में काम किया लेकिन पूरा भुगतान बाकी है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम पंचायत-सेमराकला, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से सुखलाल जो कि गाँव के पोखरापारा में रहते है वह बता रहे है कि रोज़गार गारंटी योजना के तहत काम किया लेकिन ४ महीने हो गए पूरा पैसा नही दिया है, थोड़ा पैसा दिया है बाकि नही दिया है गाँव के बहुत सारे लोगो का भुगतान बाकी है, कुछ कुछ लोगो को दिया गया है, कृपया काम का पैसा दिलाने में मदद करे इसके लिए इन नम्बरों पर फोन लगाकर दबाव बनाएं-ग्राम पंचायत सचिव@8435959501,जनपद सी.ई.ओं@9165689001, सरपंच@8878526461. ग्रामीण सुखलाल@8120526276.
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAVLE VICTIMS REGISTER
गोर लागूं पैयां परूँ, मानी ला कहनावा राजा जी...पूरबी लोक गीत
मुजफ्फरपुर (बिहार) से अशोक शर्मा व्यास एक पूरबी लोक गीत सुना रहे हैं :
गोर लागूं पईयां परूँ, मानी ला कहनावा राजा जी-
मति जावो विदेश, ननदी मारे ला नैना मा-
पांच रुपईया के रे, तोहरी नोकरिया-
दस हम घरही मा देबै राजा जी-
संवरी सुरतिया तोहरी, बस मोर मन मा-
रखबै नयना के समनमा राजा जी...
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
हैंडपंप नहीं है हम 70 लोग नाले का पानी पीते हैं, अधिकारियों से अनुरोध करते करते थक गए हैं...
ग्राम खैराडीह, पंचायत-सिलौटा, जनपद पंचायत-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसू राम बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 16 में पानी की समस्या है, एक भी हैंडपंप नही है, लगभग 17 घर जिसकी जनसंख्या करीब 70 है जो इस समस्या से पीड़ित हैं, वर्तमान में वे नाले का पानी उपयोग कर रहे हैं| कई बार उन्होंने ग्राम सभा में आवेदन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई| जिससे वे हताश होकर सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है, दिए गए संबंधित अधिकारियों के नंबर पर अधिक से अधिक बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें:सचिव@7354633193, SDM@9165493212, कलेक्टर@9826443377. धनसू राम@9669859703.
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
फूलों से नित हंसना सीखो, भंवरों से नित गाना...बाल कविता
ग्राम पंचायत-सेमराकला, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से निशा और सुषमा एक कविता सुना रही हैं:
फूलों से नित हंसना सीखो, भंवरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से सीखो, मिलना और मिलाना – शीश हवा के झोकों से लो, कोमल भाव बहाना-
दूध तथा पानी से सीखो, मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना-
लता और पेड़ों से सीखो, दुःख में धीरज धरना-
दीपक से सीखो, जितना हो सके अन्धेरा-
प्रथ्वी से सीखो प्राणी की, सच्ची सेवा करना-
जल धारा से सीखो, आगे जीवन पथ में बढना...
Posted on: Mar 25, 2018. Tags: PUSHPA AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
डेढ़ साल हो गया, रोज़गार गारन्टी में काम किये, भुगतान अभी तक नही हुआ है, कृपया मदद करे...
ग्राम पंचायत-सोनपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से उपसरपंच शिवकुमार जायसवाल बता रहे है कि रोज़गार गारंटी में काम करने वाले मजदूरो का पैसा डेढ़ साल से ज्यादा हो गया नही मिला है, इस समस्या को लेकर कार्यक्रम अधिकारी, सीईओं, से बात की है लिखित में भी समस्या से अवगत कराए है, अधिकारियो का कहना है दूसरी बैंक में पैसा चला गया है, कृपया इस समस्या का समाधान कराने के लिए इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाए ताकि मजदूरी का पैसा मजदूरों को मिल सके-@अधिक जानकारी के लिए. शिवकुमार उपसरपंच@9406101231,9617884932,ब्लॉक सीईओ@9165689001,जिला सीईओं@9977407988,कलेक्टर@9826443577.



