नोनि कर दाऊ कहत है, बेटा ला पढा बो, नोनि हर जाई ससुराल, सरगुजा जिला बड़ा भारी...गीत
ग्राम-रामपुर, पोस्ट-रेवटी, थाना-चंदौरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)
से गीता देवांगन एक गीत सुना रही है:
ओह रे सरगुजा जिला, बड़ा भारी-
जम्मो घर पढ़ल, लिखल ना रे, सरगुजा जिला, बड़ा भारी-
नोनि कर दाऊ कहत है, बेटा ला पढा बो, सरगुजा जिला बड़ा भारी-
नोनि हर जाई ससुराल, सरगुजा जिला बड़ा भारी-
ओह रे सरगुजा जिला बड़ा भारी...
Posted on: Apr 06, 2018. Tags: GEETA DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
सुमरनी हो रही हो बुढा देव सतरंगी ध्वजा लहराये...गोंडी देव सुमरनी गीत
ग्राम-टेमागाँव, तहसील-रैयतगाँव, जिला-हरदा (मध्यप्रदेश) से शिवप्रसाद धुर्वे एक गोंडी देव सुमरनी गीत सुना रहे है:
सुमरनी हो रही हो बुढा देव सतरंगी ध्वजा लहराये-
कौन मडा तेरो ठाना रे, कौन है पूजन हार-
कौन करत है तोरी सुमरनी कौन करे गुनगान-
साज मडा है तोरो ठाना कोया पूजन हार-
लिंगो करत है तोरी सुमरनी कोयतोर पूजन हार-
दिव्य शक्ति बड़ादेव है जगत नियन्ता देव-
कोया मुरी दीप में शम्भु बहे महादेव-
सुमरनी हो रही हो बुढा देव सतरंगी ध्वजा लहराये...
Posted on: Apr 06, 2018. Tags: SHIVPRASAD DHURWE SONG VICTIMS REGISTER
सरकार के लिए पिछले साल भी काम किया, इस साल भी किया पर पैसा अभी तक नहीं मिला है...
ग्राम-गोरगी, पोस्ट-जजावल, जनपद-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव कुमारी बता रही है कि वर्ष 2017 में तालाब निर्माण में काम किया उसका पैसा रुका है. इस वर्ष भी सड़क बनाने में 7 सप्ताह काम किया जिसका भुगतान भी नही हुआ है| इसके लिये कई कार्यालयों के चक्कर काट चुकी है, सरपंच सचिव को बोला तो वो कहता है बैंक में देखो पैसा डाल दिया है, जब बैंक मे चेक किया तो खाते में अभी तक पैसा नहीं डाला है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव डाले : C.E.O@9165689001, S.D.M@9165493212, सरपंच@9111234251. ग्रामीण@7909496401.
Posted on: Apr 06, 2018. Tags: BASANTI SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय सीजीनेट स्वर प्यारा लागे...सीजीनेट गीत
ग्राम-सुरसा चिराग, पोस्ट-कालाबर्ती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर साय सीजीनेट पर एक गीत सुना रहे है:
हाय रे हाय सीजीनेट स्वर प्यारा लागे-
समस्या बताबो, समस्या रिकॉर्ड करवाबो-
सीजीनेट में जुड़के, समस्या रिकॉर्ड करवाबो-
सन्देश रिकॉर्ड करे बर, एक नम्बर दबाबो-
दाई, दादा समस्या हल, करवाबो-
अगले को सुने बर, दुईला दबाबो...
Posted on: Apr 06, 2018. Tags: SONG SURSHA VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़: असंगठित मजदूरों को 150 किलोमीटर तक काम करने जाने के लिए नि: शुल्क टिकट...
छत्तीसगढ़ सरकार असंगठित मजदूरों अर्थात वे मजदूर जो किसी दुकान, खेत, कार्यालय, ठेका पे काम करते है, अस्थाई हैं उनके लिए मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार इज्जत मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना’ शुरुआत कर रही है, योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा मंडल में पंजीयन कराना जरूरी है योजना के तहत ट्रेन में सफर करने वाले असंगठित श्रमिक को राज्य में 150 किलोमीटर दूरी तक काम करने जाने के लिए निःशुल्क मंथली सीजन टिकट दी जाएगी। पंजीयन किसी भी कम्प्यूटर सेंटर अथवा संबंधित क्षेत्र के सहायक श्रमायुक्त, श्रम पदाधिकारी के कार्यालय में श्रम विभाग के वेबसाईट www.cglabour.nic.in में ऑनलाईन आवेदन कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। आवेदक की आयु 14 से 60 वर्ष के बीच हो...
