छत्तीसगढ़: असंगठित मजदूरों को 150 किलोमीटर तक काम करने जाने के लिए नि: शुल्क टिकट...
छत्तीसगढ़ सरकार असंगठित मजदूरों अर्थात वे मजदूर जो किसी दुकान, खेत, कार्यालय, ठेका पे काम करते है, अस्थाई हैं उनके लिए मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार इज्जत मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना’ शुरुआत कर रही है, योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा मंडल में पंजीयन कराना जरूरी है योजना के तहत ट्रेन में सफर करने वाले असंगठित श्रमिक को राज्य में 150 किलोमीटर दूरी तक काम करने जाने के लिए निःशुल्क मंथली सीजन टिकट दी जाएगी। पंजीयन किसी भी कम्प्यूटर सेंटर अथवा संबंधित क्षेत्र के सहायक श्रमायुक्त, श्रम पदाधिकारी के कार्यालय में श्रम विभाग के वेबसाईट www.cglabour.nic.in में ऑनलाईन आवेदन कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। आवेदक की आयु 14 से 60 वर्ष के बीच हो...
