मेरा भारत देश महान, संस्कृति और संस्कार का, मिलता यहां पे ज्ञान...कविता

ग्राम-चाह्चढ, विकासखंड-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर, कांकेर (छत्तीसगढ़) से रमेश दुग्गा एक कविता सुना रहे हैं :
मेरा भारत देश महान, मेरा भारत देश महान-
संस्कृति और संस्कार का, मिलता यहां पे ज्ञान-
गंगा यमुना सरस्वती यहां बहते निर्मल धार-
गाँव शहर महानगर बसे हैं महिमा अपरंपार-
विश्व पटल पर इसका होता है गुणगान, मेरा भारत देश महान-
संत महात्मा ऋषि मुनि सब करते यहां पे ध्यान, मेरा भारत देश महान...

Posted on: Apr 07, 2018. Tags: RAMESH DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

धरती माई की सेवा करेंगे हम, आये कोई दुश्मन लड़ेंगे, बांध सर में कफ़न...धरती माई के गीत

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-कोर्गी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से
जगदेव प्रसाद पोया एक धरती माई के गीत सुना रहे है:
अनुदान में मिली धरती माई की, सेवा करेंगे हम-
आये कोई दुश्मन से लड़ेंगे, बांध सर में कफ़न-
धर्म संस्कृति बचाओं, आन्दोलन करेंगे गाँव गाँव हम-
अनुदान में मिली धरती माई की, सेवा करेंगे हम-
जीतकर आयेंगे रण से, हम लोगो का है ये वादा-
करेंगे सफ़ाई झाड़ू से, आये रास्ते में कोई बाधा-
अनुदान में मिली धरती माई की, सेवा करेंगे हम...

Posted on: Apr 07, 2018. Tags: JAGDEV POYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: पीलिया का एक घरेलू उपचार...

मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज हम सभी को पीलिया या जॉन्डिस का एक घरेलू उपचार के बारे में जानकारी दे रहे है, वे बता रहे हैं कि -आक़ या मदार या फुहड़ (जिसे अकोना भी कहते है) उसकी दो पत्तियां जो सबसे ऊपर और छोटी रहती है, उसको तोड़ ले और झटक कर उसका दूध निकाल कर पान के पत्ते में रखकर लगातार एक सप्ताह लेने से पीलिया में लाभ मिलता है| ध्यान रहे इसमें परहेज जरुर करे, निम्बू ना खाएं, तली हुई चीजें न ले, गरिष्ट भोजन ना खाएं, हल्का एवं सुपाच्य भोजन ले, नशा ना करे| पपीता अधिक ले, आराम करें, पानी उबला हुआ सेवन करे. अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं-वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Apr 07, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

है मेरा एक सोचना काश ऐसा हो जाए, मेरा देश फ़िर ऐसा सोच जैसा हो जाए...कविता

ग्राम-सिवनी, ब्लॉक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कान्ता प्रसाद शर्मा एक कविता सुना रहे है:
है मेरा एक सोचना काश ऐसा हो जाए-
मेरा देश फ़िर ऐसा सोच जैसा हो जाए-
देवता सरीखे पिता माँता हो, स्नेही भ्राता हो-
मिलनसार नाता हो, पुत्र सा जमाता हो-
प्रदूषित ना अन्न हो, शोषित ना मन हो-
आत्मा प्रसन्न हो, सभी लोग धन्य हो-
अच्छा प्रशासक हो, बुराई का नाशक हो-
धर्म का उपाशक हो, सत्य सदा भाषक हो-
शिक्षा में शिष्टाचार हो, आदर सत्कार हो...

Posted on: Apr 07, 2018. Tags: KANTA SHRMA SONG VICTIMS REGISTER

जया-जया-जया फरसापेन मावा...गोंडी आरती गीत

ग्राम-रामपुर, मंडल-गादीगुडा, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से नागोराव चंदू आतरम चांदेकर फरसा देव का एक आरती गीत गोंडी में सुना रहे है:
जया-जया-जया फरसापेन मावा-
इतल भाव मनता निवा-
भारत रोपा मनता जिवा-
नालुंग कुम्भ कुने निगा निवा-
बेटी भलाई आई इनता जीवा-
जया-जया-जया फरसापेन मावा...

Posted on: Apr 07, 2018. Tags: NAGORAO ATRAM CHANDEKAR GONDI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »