स्वास्थ्य स्वर: पीलिया का एक घरेलू उपचार...
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज हम सभी को पीलिया या जॉन्डिस का एक घरेलू उपचार के बारे में जानकारी दे रहे है, वे बता रहे हैं कि -आक़ या मदार या फुहड़ (जिसे अकोना भी कहते है) उसकी दो पत्तियां जो सबसे ऊपर और छोटी रहती है, उसको तोड़ ले और झटक कर उसका दूध निकाल कर पान के पत्ते में रखकर लगातार एक सप्ताह लेने से पीलिया में लाभ मिलता है| ध्यान रहे इसमें परहेज जरुर करे, निम्बू ना खाएं, तली हुई चीजें न ले, गरिष्ट भोजन ना खाएं, हल्का एवं सुपाच्य भोजन ले, नशा ना करे| पपीता अधिक ले, आराम करें, पानी उबला हुआ सेवन करे. अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं-वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.
