5 वी अनुसूची के क्षेत्र में ग्राम सभा को अपने पारम्परिक तरीके से जीने का निर्णय करने का हक़ है...

ग्राम-मेंडालेखा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से देवाजी तोफा बता रहे है 5 वी अनुसूची क्षेत्र में ग्राम सभा को आदिवासी की संस्कृति, समाज व न्याय व्यवस्था एवं जीवन जीने की पद्धति अनुसार जीने का अधिकार मिला है. यह यह सब हमारे पूर्वज, देवी देवता द्वारा पहले ही यह व्यवस्था बना कर दिया गया है|ग्राम सभा के माध्यम से जल, जंगल जमीन पर पूरे गाँव का मालिकाना हक्क है. पूरे देश के जल जंगल जमीन पर स्थाई ग्राम वासियों का अधिकार है अगर अच्छे से ग्राम सभा में प्रस्ताव किया जाये तो सरकार का कुछ भी नही है. अनुसूची क्षेत्र में रहने वाले चाहे वह आदिवासी हो या गैर आदिवासी सबका अधिकार है| यह हमारी आने वाली पीढ़ी को जानना जरुरी है और जागृत होना भी.

Posted on: Apr 09, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER

जाति हमर गोंड, जनसंख्या कई करोड़, मन्द तेला छोड़, मगर गोंडी धर्म ला झन छोड़...छत्तीसगढ़ी कविता

ग्राम-चाह्चढ़, विकासखण्ड-दुर्गुकोंदल, जिला-कांकेर, उत्तर बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमेश दुग्गा छत्तीसगढ़ी में एक कविता सुना रहे है:
जाति हमर गोंड, जनसंख्या कई करोड़-
मन्द तेला छोड़, मगर गोंडी धर्म ला झन छोड़-
हमर बुढा देवता है, जात है जिन्हें न्योता है-
गाँव में शितला माँता है, मुखिया गाँव गायता है-
गोंडी हमर बोली है, आधी अंत की जोड़ी है-
मंदर में शखरी है, जेकर साथ कड़ी है,भीतर में डोकरा खाड़ी है-
मन में ठान लेवन हम, गोंडी हमर धर्म, और चलन बुढा देव के चरण...

Posted on: Apr 09, 2018. Tags: RAMESH DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: No ration card from 5 years, Got it made after report on CGnet...

ग्राम-सजनखार, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी के साथ पिहरो बाई बता रहे है कि उनका राशन कार्ड 5 साल से नहीं बन रहा था उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव के पास शिकायत की थी फिर नहीं बन रहा था तो उन्होंने मिथलेश मानिकपुरी की मदद से सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड की, रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाया तो अभी उनका राशन कार्ड बन गया है और अब वो खुश है इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो जिन्होंने अधिकारियों पर फोन लगाकर दबाव बनाया और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रही है| अधिक जानकारी के संपर्क@7647852574.

Posted on: Apr 09, 2018. Tags: FOOD MITHLESH MANIKPURI RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

शहर शहर घूम घूम के, गाँव-गाँव घूम घूम के, सीजीनेट वाले बता रहे कोयों को...सरगुजिया कविता...

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-कोरगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक सरगुजिया कविता सुना रहे है:
शहर शहर घूम घूम के, डहर, डहर घूम घूम कर-
सीजीनेट वाले जगा रहे कोयों को-
गाँव-गाँव घूम घूम के, मोहल्ला मोहल्ला घूम घूम के-
सीजीनेट वाले बता रहे कोयों को-
मेरे साथी, मेरे साथी मेरे दोस्तों, मेरे दोस्तों-
धर्म अपने भूल गये, संस्कृति अपनी भूल गये-
सीजीनेट वाले याद दिला रहे कोयों को...

Posted on: Apr 08, 2018. Tags: JAGDEV PRASAD KOYA SONG VICTIMS REGISTER

गोंडी भाषा, गोंडी भाषा कोयतोरा...गोंडी कविता

जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विष्णुदेव पद्दा एक गोंडी कविता सुना रहे है:
गोंडी भाषा, गोंडी भाषा कोयतोरा-
गोंडी भाषा कर्री इमा वायतोरा-
पेन मनता हानल मनता-
मा तल मनता मावा-
टोंडा मनता मंडा मनता-
कुंडा मनता मावा-
इदेन सेवा कीया निमा वायतोरा-
गोंडी भाषा, गोंडी भाषा कोयतोरा...

Posted on: Apr 08, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VISHNU DEV PADDA GONDI

« View Newer Reports

View Older Reports »