आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : चमगादड़ की हड्डी से पैर दर्द का उपचार -
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से आज वैद्य सोनू केवट पैर दर्द के घरेलू उपचार के बारे में बता रहे हैं. वे बता रहे हैं कि अगर हमारा पैर दर्द कर रहा हो बहुत जोर-जोर से और टेबलेट खाने से भी आराम नहीं मिल रहा हो तो एक आजमाया हुआ नुस्खा है जिसे आप उपयोग कर सकते हैं वे कहते हैं कि चमगादड़ की हड्डी को काले धागे से बांधकर अपने पैर में बाँध ले उसकी 24 घंटे के अंदर आपके शरीर में कोई दर्द नहीं रहेगा आराम मिल जायेगा इसकी सलाह इन्होने बहुत से लोगो को दिए तो वे बोल रहे है कि उसके बाद हमारे पैर कभी दर्द नहीं होते है | तो इनका कहना कि आप सब लोग एक बार चमगादड़ की हड्डियों का जरुर इस्तेमाल करें|सोनू केवट@8435058122
Posted on: Oct 30, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER
किसान स्वर: हम आदिवासी गोबर खाद का ही उपयोग करते हैं, रासायनिक खाद से बीमारी होती है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-मेटापाल, जिला-दन्तेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी के साथ में गाँव के साथी बिजो जुड़े हैं जो बता रहे हैं कि ये एक किसान हैं खेती में खायसोडी, बड़े धान, कलमल किआ आदि का प्रयोग करते हैं ये उपज के लिए गोबर खाद का ही उपयोग करते हैं इनका कहना है इससे फसल पौष्टिक और शरीर के लिए लाभदायक होते हैं जबकि बाजार में आने वाली रासायनिक खाद जैसे D.A.P यूरिया के प्रयोग से बीमारी होती है इसलिए किसानो को जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए | रूपलाल कह रहे हैं सुनने वाले और किसान भाइयों को भी इस भाई से सीख लेना चाहिए और रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं करना चाहिए। रूपलाल@7089415537
Posted on: Oct 30, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
ओस की एक बूंद सी होती है बेटियां...बेटियों पर कविता
जिला-बड़वानी मध्यप्रदेश से सुरेश कुमार बेटियों के ऊपर आधारित एक कविता सुना रहे है:
ओस की एक बूंद सी होती है बेटियां-
स्पर्श खुर्दुरा हो तो रोती है बेटियां-
रोशन करेगा बेटा तो बस एक ही फूल को-
दो-दो फूलो की लाज को ढोती है बेटियां-
हीरा है अगर बेटा तो मोती है बेटियां-
औरो के लिए फूल ही बोती है बेटियां...
Posted on: Oct 30, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER
आदर काठी लायो मुते मन कि बोयो...गोंडी गीत
ग्राम पंचायत-मेटापाल, जिला-दन्तेवाड़ा दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) से गाँव के निवासी सुखमनराम पोड़ीयाम एक गोंडी गीत सुना रहे हैं इस गीत का अर्थ है कि मेले में जब हम लोग जाते है तो किसी दूसरी जाति के लड़की को पसंद नहीं करना है उसे शादी नहीं करना है:
आदर काठी लायो मुते मन कि बोयो-
ओ यायो वे आवे निमिंगा के लायो-
या लिंगा के लायो या लिंगा के लायो...
Posted on: Oct 30, 2017. Tags: RUPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
औरते उठी नहीं तो जुल्म बढ़ता जायेगा...जागरूकता गीत -
ग्राम-बनियाबंध, पंचायत-जुलाहडीहा, प्रखंड-हंटरगंज, जिला-चतरा (झारखण्ड) से ममता कुमारी, सुषमा भारती, खुशबु कुमारी है जो एक गीत सुना रहे है:
औरते उठी नहीं तो जुल्म बढ़ता जायेगा-
जुल्म करने वाला सीना जोर बनता जायेगा-
देख इन महिलाओ को जो आ गए है सामने-
इनके संग मिल जाओ तो सैलाब तक न पायेगा-
दिल में जो डर का किला है तोड़ दो अन्दर से तुम-
एक ही दक्के में अपने आप यह रह जायेगा-
औरते उठी नहीं तो जुल्म बढ़ता जायेगा...


