अधिकारी के कहने पर शौचालय का काम शुरू किया एक साल से अधूरा, कोई मदद नहीं...

ग्राम-कटरा, पोस्ट-बेलझरिया, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से पतराज सिंह मरकाम बता रहे है कि जून, जुलाई 2017 में सचिव के द्वारा शौचालय बनवाने को कहा गया था | उसके बाद नवम्बर दिसम्बर माह में एक दिन मिस्त्री को भेजा तो उन्होंने खाली आधा दीवाल एक साइड का बनाकर छोड़ दिया| उसके लिए उन्होंने 4-5 बार सचिव को बोले तो एक सप्ताह बाद मिस्त्री को भेजता हूँ ऐसा बोल बोलकर गुमराह कर रहे है| न ही उनका मजदूरी का दिया है, कृपया फोन करें : ब्लाक C.E.O.@7693915855, सरपंच@7697507040, सचिव@9754145039. पतराज सिंह मरकाम@8959903256.

Posted on: Apr 20, 2018. Tags: PATRAJ SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

सीता सुखमारी की हो रही सगाई, चलो देखन को...शादी गीत

ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (छत्तीसगढ़) से मन्दाकिनी मिश्रा एक शादी गीत सुना रही है:
सीता सुखमारी की हो रही सगाई, चलो देखन चली-
मइके की बेन्दी उतार बेटी रख दी, ससुरे की बेन्दी में हो रही बिदाई-
चलो देखन को चली-
मइके की झूमक उतार बेटी रख दी, ससुरे की बेन्दी में हो रही बिदाई-
सीता सुखमारी की हो रही सगाई, चलो देखन चली-
मइके की कंगना उतार बेटी रख दी, ससुरे की कंगना में हो रही बिदाई-
मइके की साड़ी उतार बेटी रख दी, ससुरे की साड़ी में हो रही बिदाई...

Posted on: Apr 20, 2018. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा...कविता

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक कविता सुना रहे है:
उठो नई किरण लिए जगा रही नई उषा-
उठो उठो नई संदेश दे रही दिशा-दिशा-
खिले कमल और अरुण तरुण प्रभात मुस्कुरा रहा-
उठो चलो बढ़ो समीर शंख है बजा रहा-
भविष्य सामने खड़ा प्रशस्त पथ बना रहा...

Posted on: Apr 20, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : जंगल से हमे खाने को तेंदू, छार, महुआ, भेलवा इस तरह के फल मिलते हैं...

आश्रित ग्राम-सुरहित, ग्राम-परमेश्वरपुर, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल मरकाम सीजीनेट के गणेश आयाम को बता रहे है कि उनका ग्राम जंगल बीचो बीच बसा हुआ है और उनको जंगल से कई प्रकार के फल मिलते है जलाऊ लकड़ी मिलता है, घर बनाने के लिए लकड़ी मिलता है और सीजन-सीजन में तेंदू, छार, महुआ, भेलवा, इस तरह के फल फूल मिलते है| उनके यहाँ के जंगल में उत्पाती जानवर भी है जैसे 15-20 साल से हाथी परेशान कर रहे हैं, हाथी घरो को गिरा देते है, फसलो का नुकसान बहुत करते है, पहले बन्दर परेशान करते थे पर अब बन्दर नहीं हैं | गणेश आयाम@9753553881.

Posted on: Apr 20, 2018. Tags: RAMLAL MARKAM SURAJPUR SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के बहुत से लोगो ने डबरी निर्माण में काम किया था उसका भुगतान नहीं मिला है...

ग्राम-कचारपारा, पंचायत-दवनकरा, पोस्ट-केवरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से वीरनारायण सिंह बता रहे है कि तीन महीने पहले उन्होंने डबरी निर्माण में 8 सप्ताह काम किया था उसका मजदूरी भुगतान अभी तक नहीं हुआ है. उसमे गाँव के बहुत से लोगो ने भी काम किया था उनका भी भुगतान नहीं हुआ है| उसके लिए उन्होंने सचिव के पास कई बार शिकायत किया तो सचिव कहता है मिल जायेगा मिल जायेगा लेकिन अभी तक नहीं आया है, आपसे अनुरोध है कृपया इन नंबरों पर फोन करें: सरपंच@9753749639, सचिव@8463022072, C.E.O.@9165689001. वीरनारायण@6260235067.

Posted on: Apr 20, 2018. Tags: SONG VEERNARAYAN SINGH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »