हमारे परिवार में 7 लोग है 2 साल से राशन नहीं मिल रहा है, शिकायत करने पर सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...
ग्राम हेमलकसा, ब्लॉक भामरागड़, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से धनेश जी बता रहे हैं कि वे खेती किसानी का काम करते है उनके घर में टोटल 7 लोग है उनको 2 साल से राशन नहीं मिल रहा है वे राशन लेने जाते है तो कहते है तुम्हारा आधार कार्ड लिंक नहीं है अधिकारियों से भी जा के बोले मगर कोई सुनवाई नहीं हो रहा है इसलिए सीजीनेट के सुनने वाले सभी सांथियों से मदद की अपील कर रहे है कि राशन दिलाने में मदद करे संपर्क नंबर@9423118853.
Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH DHANESH PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
राजा वीर बाबूराव शेडमाके भामरागड के राजा की कहानी...(माडिया भाषा में)
नगर पंचायत भामरागड जिला गडचिरोली महाराष्ट्र से देवजी पुन्गाटी बता रहे है कि राजा वीर बाबूराव शेडमाके भामरागड के राजा थे, अभी भी उनके तलवार अहेरी में है उनका पूजापाठ किया जाता है | उसका कोई परिवार कुटुम्ब नहीं था वे अकेले ही थे भामरागड में उनका ही राज था | उसका राज जाने के बाद धर्माराव आतरम का राज आया तब सरकार का शासन बना ऐसा वे बता रहे है |
Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH DEVJI PUNGATI STORY
हमारे यहाँ इमली से घरों में कई प्रकार की चीजे बनाई जाती है, बेचते भी हैं...(माडिया भाषा में)
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली महाराष्ट्र से सीता मधुकर मडावी बता रही है कि उनके यहाँ इमली से कई सारी चीजे बनाई जाती है |जैसे बीज को भुन्जकर रात भर पानी से भिगोते है |पेज बनाते है चटनी बनाते है, पत्ते का भाजी बनाकर खाते है | एक वर्ष तक किसी चीज में पैक करके भी रखते है और बारिश के समय खाते है और बाजार में बेचते है |(168572)
Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH FOREST GONDI MADIA SEETA MADHUKAR MADAVI STORY
हमारे यहाँ सल्फी, ताड़, छिंद पेड़ काटने से रस निकलता है, उसमे नशा होता है (माडिया भाषा में )
नगर पंचायत भामरागड-जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र से सीता मधुकर मडावी बता रही है कि सेल्पी, ताड़, छिंद अदि पेड़ काटने से रस निकलता है | जिसमे नशा होता है और यहां के स्थानीय आदिवासी लोग बाजारों में भी बेचते है, उससे उन्हें लाभ होता है |छिंद पेड़ से फल भी निकलता है |उसे गर्मी के दिनों में खाते है |और सुखाते है फिर बरसात के दिनों में खाते है |और बाजारों में बेचते है |सेल्फी पेड़ को काटने के बाद 3 वर्ष तक ही रहता है |ताड़ पेड़ 1 वर्ष तक ही रहता है | (168576)
Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH SEETA MADHUKAR MADAVI STORY
15 या 20 दिन बाद तेंदूपत्ते का पैसा मिल जाता है और बोनस भी एक साल बाद मिल जाता है...
निर्मला सडमेके ब्लॉक भामरागड़ जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र ) से रंजोंती मंडावी को बता रही है कि तेंदू पत्ता साल में एक बार तोड़ते है हर साल तोड़ते है अभी अभी ख़तम हुआ है इस साल | सुबह 5 बजे उठकर तोड़ने जाते है और पत्ते को लाकर 35-35 एक एक साइड यानि 70 पत्ते का एक बण्डल बनाते है और बांधकर के सुखाने के लिए गाँव के बाहर ले जाते है | वे बता रही है कि 15 या 20 दिन बाद पत्ते का पैसा मिल जाता है और बोनस भी एक साल बाद मिल जाता है | वे आगे बता रही हैं कि हमे तेंदू पत्ता तोडना अच्छा लगता है और मुझे आशा है कि सीजीनेट सुनने वाले सभी सांथियों को भी इस बारे में सुनकर अच्छा लगेगा मुझे बहुत अच्छा लगा | धन्यवाद
