जिस तरह से मेरे पास काम है सभी के पास रोजगार हो ताकि सभी अपना जीवन यापन कर सकें...

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी अपने सांथी मोतीलाल चंद्रवंशी से चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं कि वे झारखण्ड के रहने वाले हैं| शहडोल में रेलवे विभाग में आपरेटर का काम करते हैं | 16 हजार उनकी आय है | उसी में वे अपना जीवन यापन करते हैं| और अपने काम से खुश हैं | एक सामन्य जीवन जीते हैं| उनका कहना है, जिस तरह से उनके पास काम है सभी को रोजगार मिले ताकि सभी अच्छे से अपना जीवन जी सके | बाबूलाल नेटी@7898022088.

Posted on: Mar 07, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP SONG STORY VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं हैं, कृपया मदद करें

सीजीनेट जनपत्रकारिया यात्रा आज ग्राम-ताड़पतरा तावाडबरा, पंचायत आमानारा, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल सिंह नेटी उनके साथ गाँव साथी राजेश कुमार बता रहे हैं कि उनके गाँव की जनसँख्या 250 है, जो की पानी की समस्या से परेशान है. इन लोगो को पानी के लिए आधा किलोमीटर दूर जाना पड़ता है जिसमे एक घंटे का समय लगता है जिससे इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस समस्या के सामाधान के लिए इन्होने P.H.E. विभाग एवं ग्राम स्वराज योजना में भी आवेदन भी किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| सचिव@9406114272, P.H.E.विभाग @9893485805, C.E.O.@8889843903.

Posted on: Feb 26, 2019. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

मोर सोना चांदी हीरा रे, अब नहीं सहावय पीरा रे…छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
मोर सोना चांदी हीरा रे, अब नहीं सहावय पीरा रे-
मन मा मोर एक ठन सपना है, मोला तोर संग जीना मरना है-
दिल के मंदिर मा तै रे संगी, मूरत बन के समाय रे-
जठना मा सुते ले मोरे मयारू, रोज नींद मा आए रे-
मै तोर सुरुज तै चंदा रे, झन प्यार होवे ठण्डा रे…

Posted on: Feb 23, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER

ऐ मोला भले ठगे अनबोलनी, ऐ मोला भले ठगे मिठलबरी...छत्तीसगढ़ी प्रेम गीत-

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक गीत सुना रहे हैं :
ऐ मोला भले ठगे अनबोलनी, ऐ मोला भले ठगे मिठलबरी-
अरे मया देहों कहके मोला भले ठगे-
मर मर के जियत रईथो, बन के जिंदा लासे-
मोर सपना मा तोर सुरता हा आके बड़ा रोवथे ओ-
बईहा बरन कस लागत रहिथे, मनहा कस जाथे ओ-
आही कहिके देखत रईथो, बईठे तोर आस मा-
मोर करम मा तै नही रहे तबे तो छुट गए सांथ ओ...

Posted on: Sep 21, 2018. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI CHHATTISGARHI MP SONG VICTIMS REGISTER

नही बांचे नही बांचे नही बांचे ओ, मोर सोन चिरैया...छत्तीसगढ़ी गीत-

परसी, गाम-पचराही, ब्लाक-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
नही बांचे नही बांचे नही बांचे ओ-
नही बांचे ओ मोर सोन चिरैया-
राती मोर आथे गा आँखों मा पानी-
कारी हे चेहरा फुलवासी लागे ओ-
कजरेरी नयना चंदा कस लागे वो-
चंदा कस लागे ओ मोर सोन चिरैया, राति मोर आथे गा आखों माँ पानी...

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: BABULAL NETI BODLA CG CHHATTISGARHI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »