हमारे गाँव का आंगनवाडी सामुदायिक भवन में चलता है, जिसके कारण आये दिन विवाद होते रहता है...

तहसील-बटियागढ़, जिला-दमोह (मध्यप्रदेश) से आरती वाल्मीकि बता रही है कि आंगनवाडी क्रमांक 3 सामुदायिक भवन में 1995 से संचालित है |सामुदायिक भवन में सामाजिक कार्यक्रम होते है उसके लिए आंगनवाडी खाली किया जाता है और आये दिन विवाद होते रहता है, सोमवार, मंगलवार के दिन भजन कीर्तन करते है इसकी शिकायत उन्होंने ग्रामसभा में भी किये लिए कोई कार्यवाही नहीं हुई है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करवाए: बालविकास परियोजना अधिकारी@7746887851, कलेक्टर@9424450444. आरती वाल्मीकि@9179326573

Posted on: Nov 11, 2017. Tags: ARTI VALMIKI SONG VICTIMS REGISTER

सुमिरो जय बडा देव जय जय सुमिरो बड़ादेव...बड़ादेव सुमरनी गीत -

ग्राम-धुमाढाड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से होल्साय गट्टे एक गोंडी सुमरनी गीत सुना रहे है:
सुमिरो जय बडा देव जय जय सुमिरो बड़ादेव-
तुमको निशधीन ध्यावे शम्भू गौरा महादेव-
आदि अनादी अनामय अविचल अविनाशी-
देवा निराकार परम शक्ति बड़ादेव पुरअंतरवासी-
सुमिरो जय बडा देव जय जय सुमिरो बड़ादेव...

Posted on: Nov 11, 2017. Tags: HOLSAAY GATTE SONG VICTIMS REGISTER

भवन न होने के कारण 13 साल से मेरे घर में आंगनवाड़ी चलती है, बच्चों को बहुत दिक्कत होती है...

ग्राम-डेगलरास, मरकानारपारा, पंचायत-तुडपारास, जिला-दन्तेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) से जयंती नाग बता रही हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में आंगनवाड़ी भवन नहीं है जिसके कारण वे 13 वर्ष से अपने घर में आंगनवाड़ी चलाती है इस वजह से काफी दिक्कते आती है बारिश में कीचड़ हो जाता है बच्चो के खेलने के लिए कोई सुविधा नहीं है अभी वर्तमान में 13 बच्चे हैं इस समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने शिकायत किया, लेकिन अभी तक कोई कारवाही नहीं की गई इसलिए सांथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे आंगनवाड़ी भवन का निर्माण हो सके : महिला बालविकास विभाग उषा सिंह@9424270774, CEO@9669577888. भुवनेश्वरी देवी@8889042846.

Posted on: Nov 11, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA OK SONG VICTIMS REGISTER

अले नानो केला वया नानो यो गुम-गुम वंजी कोएला...गोंडी खेती गीत -

ग्राम-श्यामगिरी, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से लक्को और रामे एक गोंडी गीत सुना रहे है, इस गीत को धान काटते समय गाया जाता है :
अले नानो केला वया नानो यो गुम-गुम वंजी कोएला-
नानो ली वया बटरेंगा, बटरेंगा वंजी कोएला-
सोनू मुदा सान्ग्रे वया न यो गुम-गुम वंजी कोएला-
नानो देव लिंगो बाबा वया नानो यो-
गुम-गुम वंजी कोएला नानो ली वया बटरेंगा वंजी कोएला...

Posted on: Nov 11, 2017. Tags: LAKKO RAAME DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

मेरा पैर 7 साल से टूटा है और कोई पेंशन भी नहीं मिलता है राशन कार्ड भी नहीं है, कृपया मदद करें...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम-बड़े कमेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से धनसाय मरावी के साथ में कुमार तामो हैं वे बता रहे है कि 7 साल पहले उनका पैर टूट गया था तब से घर में ही रहते है कोई काम नहीं कर पाते है और उनको विकलांग पेंशन भी नहीं मिलता है न ही राशन कार्ड बना है इस सम्बन्ध में उन्होंने ग्राम सभा में शिकायत किये तो सचिव बोले कि नहीं बन पायेगा| उनका अनुरोध है कि विकलांग पेंशन मिले और राशन कार्ड भी बने | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@7587101756, कलेक्टर@9179530000, सचिव@9406163408.

Posted on: Nov 11, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »