आजादी हो आजादी पूंजीवादियो से आजादी...आजादी गीत -
जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सूर्य भाई एक आजादी गीत सुना रहे है:
आजादी हो आजादी पूंजीवादियो से आजादी-
ब्राम वादियों से आजादी भ्रष्टाचारियो से आजादी-
लुटेरो से आजादी, आजादी हो आजादी-
यहाँ के आदिवासियों की आजादी हो-
बस्तर में आजादी हो बस्तर में आजादी-
इस देश में भ्रष्टाचार मिटाओ पूंजीवाद को भगाओ...
Posted on: Nov 12, 2017. Tags: SONG SURYA BHAI DANTEWADA VICTIMS REGISTER
इंटरनेट में बता रहा है हम लोगों को इंदिरा आवास योजना की मदद मिली है पर हमें नहीं मिला है...
ग्राम-कुकड़ेल, पंचायत धावंड़ी, तालुका-कोरची, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से शिवलाल तुलावी गोंडी में बता रहे है कि 2013-14 में इंदिरा आवास योजना के तहत 88 घर मंजूर हुए थे | कुकड़ेल गाँव के साथी श्यामा कारू कुरेटी, सनकाय, सुखराम दुग्गा, उन लोगो का भी इंदिरा आवास में नाम आया था | लेकिन सरपंच, सचिव उन लोगो को कोई जानकारी नहीं दिए और पैसे निकाल लिए और अधिकारियो को बता दिए की काम पूरा हो गया है जबकि घर बनवाये नहीं गए है यह जानकारी इंटरनेट पर देखने से पता चली इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन लोग लोगो से बात कर इसकी जाँच करवाए : सचिव@9403272636, सरपंच@9420145861. उत्तम अटाला@8778456859.
Posted on: Nov 12, 2017. Tags: SONG UTTAM ATALA GONDI VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव को N.M.D.C ने गोद लिया है पर अगर हमारा नि:शुल्क इलाज भी करते तो अच्छा होता...
मॉडल ग्राम-बड़ेकमेली, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार तामो बता रहे है कि NMDC ने उनके गाँव को गोद लिया गया है और उनके गाँव के सब लोगो का वहां के अस्पताल में निशुल्क इलाज करवाया जाए ताकि लोग इधर उधर न भटके अभी उनके गाँव के लोगो को निशुल्क सुविधा नहीं दिया जा रहा है और उन लोगो से पैसे लिया जा रहा है. वे बता रहे हैं कि उनके गाँव में कई समाज के लोग रहते है जैसे धाकड़ कलार, मेहरा, आदिवासी मुरिया, गोंड और सभी गरीब है इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर निशुल्क इलाज करवाने का अनुरोध करें: कलेक्टर@9179530000. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406110247, 9893217534.
Posted on: Nov 12, 2017. Tags: SONG SURESH KUMAR TAMO DANTEWADA VICTIMS REGISTER
जब तक रोटी के प्रश्नों पर रखा रहेगा भारी पत्थर...गीत -
सरस्वती राणा एक गीत सुना रही हैं :
जब तक रोटी के प्रश्नों पर रखा रहेगा भारी पत्थर – कोई मत ख्वाब सजाना तुम – मेरी गली में खुशी खोजते अगर कहीं जो आना तुम – चंदा के बदले हमको रातें मिली है काली – मौताज हो न जाए आकाश जैसा दानी – जब तक सूरज नहीं उगा लें चंदा को न वापस पा ले – टिकली नहीं लगाना तुम मेरी गली में खुशी खोजते अगर कहीं जो आना तुम...
Posted on: Nov 12, 2017. Tags: SARSWATI RANA SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : खेती में पेड़ से गिरे हुए पत्तो की खाद बनाकर डालते है, उससे ही काम हो जाता है...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-बड़े कमेली, ब्लॉक और जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां कन्हैयालाल केवट गाँव के किसान साथी अर्जुन, मनोज, भीमा से उनकी खेती के तौर तरीके के बारे में बात कर रहे हैं वे बता रहे है कि वे लोग प्राकृतिक खेती ही करते है और धान, कोसरा, तिल, कुल्थी, जोंदरा, घटका आदि फसले लगाते है और उसमे कोई बाहरी खाद नहीं डालते है| कभी कभी गोबर खाद डालते हैं और ज़्यादातर पेड़ के पत्ते गिरते है उन्ही को सडाकर खाद बनाते है और उसी खाद का उपयोग अपनी खेती में करते है, उनका कहना है कि उससे ही हमारा काम हो जाता है और कोई रासायनिक खाद का उपयोग नही करते है | कन्हैयालाल केवट@8225027272.


