इंटरनेट में बता रहा है हम लोगों को इंदिरा आवास योजना की मदद मिली है पर हमें नहीं मिला है...
ग्राम-कुकड़ेल, पंचायत धावंड़ी, तालुका-कोरची, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से शिवलाल तुलावी गोंडी में बता रहे है कि 2013-14 में इंदिरा आवास योजना के तहत 88 घर मंजूर हुए थे | कुकड़ेल गाँव के साथी श्यामा कारू कुरेटी, सनकाय, सुखराम दुग्गा, उन लोगो का भी इंदिरा आवास में नाम आया था | लेकिन सरपंच, सचिव उन लोगो को कोई जानकारी नहीं दिए और पैसे निकाल लिए और अधिकारियो को बता दिए की काम पूरा हो गया है जबकि घर बनवाये नहीं गए है यह जानकारी इंटरनेट पर देखने से पता चली इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन लोग लोगो से बात कर इसकी जाँच करवाए : सचिव@9403272636, सरपंच@9420145861. उत्तम अटाला@8778456859.

