चीटियों और घर के अन्दर के दुर्गन्ध को दूर भगाने के घरेलू नुस्खे...
लोग अक्सर शिकायत करते है कि घरो में चीटियाँ खास तौर किचन में दिखती है शक्कर के डब्बो में चीटियाँ आ जाती है उससे लोग परेशान होते है उसके लिए आपको लौंग की 2-3 कलियाँ होती है उनको डब्बो में या कनस्तर के अंदर रख दे और ढक्कन अच्छे से बंद कर दे यदि अन्दर अगर चीटियाँ है तो बाहर निकल जायेंगे और जो चीटियाँ बाहर है वो कभी अन्दर नहीं जायेंगे| घर में यदि दुर्गन्ध आती है या लम्बे समय से दरवाजा बंद रहा हो तो नीबू के छिलको को उबाल ले और नीबू के उबलते हुए छिलको को किसी बर्तन में रखकर हर कमरे में जाए और हरे कमरे में उसकी भाप को उड़ने दे| इसको अजमाकर जरुर देखे| दीपक आचार्य@ 9824050784.
Posted on: Apr 18, 2018. Tags: DR DEEPAK ACHARYA SONG VICTIMS REGISTER
नेताजी बन गए बलात्कारी, जनता हो गई बेचारी...कविता
जिला-कानपुर, (उत्तरप्रदेश) से के.एम. भाई कविता के माध्यम से आज के परिदृश्य में जिस प्रकार से देश में नेता व जनप्रतिनिधियों द्वारा शोषण और आत्याचार की घटनाएँ बढ़ती जा रही है उसी पर आधारित एक कविता सुना रहे है:
नेताजी कर रहे है सम्भोग, नेताजी बन गए बलात्कारी-
नेताजी बन गए बलात्कारी, जनता हो गई बेचारी-
खाकी वर्दी बिक गई सरेबाज़ार, दारोगा जी कर रहे है अत्याचार-
लोकतंत्र की है ये पुकार, ख़ूब करों व्यभिचार-
ना करे कोंई हाहाकार, न हो कोंई चीख पुकार...
Posted on: Apr 18, 2018. Tags: K.M BHAI SONG VICTIMS REGISTER
विधायक आदर्श ग्राम पंचायत में आज तक बिजली नहीं है, बच्चों की पढाई नहीं हो पा रही है...
ग्राम-भगतपारा, पंचायत-धुमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल मरावी बता रहे है भगत पारा आदर्श पंचायत धुमाडांड का गाँव है यहाँ के वार्ड क्रमांक 6 में 22 परिवार है और यहाँ पर बिजली नहीं है| बिजली नही होने से बच्चे पढाई नहीं कर पाते, रात में साँप बिच्छु काट लेते है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर दबाव बनाएं. इन नम्बरों पर फ़ोन करे: विद्युत् विभाग@9575249339,
कलेक्टर@9826443377, विधायक एवं गृह मंत्री पैकरा जी@9926955054,
बाबूलाल मरावी@7771952829.
Posted on: Apr 18, 2018. Tags: BABULAL MARAWI SONG VICTIMS REGISTER
चार कदम दूर रहो, दूर रहो, दूर रहो, बेईमान उधारी से, चार कदम दूर रहो...गीत
ग्राम-सिवनी, विकासखण्ड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से कान्ता शर्मा एक गीत सुना रहे है:
चार कदम दूर रहो, दूर रहो, दूर रहो, चार कदम दूर रहो-
मशहूर दोपहरी से, एक नैन उधारी से-
बेईमान उधारी से, शैतान भिकारी से, चार कदम दूर रहो-
एक आश पराई से, घर बैठे जमाई से-
सच्चे की कमाई से, बदनाम भौजाई से-
एक व्यर्थ लड़ाई से, मुह ज़ोर लुगाई से, चार कदम दूर रहो-
एक बैध अनाड़ी से, घोड़े की पिछाड़ी से, चार कदम दूर रहो, चार कदम दूर रहो...
Posted on: Apr 18, 2018. Tags: KANTA SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
इडली बनाने की विधि...
सामग्री- तीन गिलास चावल, उड़द की दाल दोनों को अलग-अलग बर्तन में पानी डालकर भिगो कर रख लेंवे जब वह फूलने लग जाए, तो उड़द दाल को अच्छे से धोएं, अब दाल और चावल को दोनों को मिलाकर मिक्सर में पीस लें. पीसने के बाद थोड़ा पानी मिला ले, और स्वाद अनुसार 4-5 बूंद निम्बू का रस डाल दे. अब रात भर ढक कर रख दे, सुबह बनाने के लिए तैयार है अब बनाएं. इसका सांचा होता है उसको चूल्हे पर चढ़ाकर खांचे तक पानी डाले, सांचे में एक हिस्सा होता है कटोरी नुमा उसमें थोड़ा तेल लगा ले, अब आटे के घोल को कटोरी में डाले अब ढक्कन बंद कर दे, 5 मिनिट बाद निकाल ले, यह पानी के भांप से पकता है, अब इसके साथ चटनी, एक कटोरी बादाम लेकर उसे खूशबू आते तक भुन ले. अब इसमें स्वाद अनुसार हरी मिर्च, लहसुन, धनिया पत्ती मिलाकर पिस दे. अब पूरी तरह से तैयार है अब गरमा-गरम खाये.

