पिछली जुलाई में मनरेगा में 36 दिन काम किया, पैसा अब तक नही दिया, कृपया मदद करें...
ग्राम-इन्दरपुर, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमन साय बता रहे है मनरेगा में मेरी पत्नी चन्द्रवती ने जुलाई 2017 में 36 दिनों तक काम किया और भी गाँव के लोगो ने काम किया, जनपद वालो ने बोला बैंक में चेक करो, बैंक में चेक किया तो पैसा किसी दूसरे के खाते में डाल दिया है, बैंक वाले बोला उसके खाते से निकलवा लो, वह व्यक्ति पैसे देने में आनाकानी कर रहा है इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है. कृपया पैसा दिलवाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: C.E.O@9926192534, कलेक्टर@9826443377,
सहसचिव@9669729148, संपर्क@7440474685.
Posted on: May 03, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWALE VICTIMS REGISTER
जगमग-जगमग ज्योति जली है, गणेश जी की आरती होने लगी है...वंदना गीत
ग्राम-चबदा, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कल्पना साहू गणेश वंदना गीत सुना रहे है:
जगमग-जगमग, ज्योति जली है, गणेश जी की आरती होने लगी है-
जगमग-जगमग, ज्योति जली है, शंकर जी की आरती होने लगी है...
Posted on: May 03, 2018. Tags: KALPANA SAHU SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: साइटिका के घरेलू नुस्ख़े...
ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेरी, (छत्तीसगढ़) से चन्द्रकान्त शर्मा आज साइटिका के घरेलू नुस्ख़े बता रहे है, एक गिलास दूध और एक कप पानी को किसी बर्तन में डाल दे, लहसुन की कलिया 8-10 छिलकर डाल दे, और इतना उबाले की आधा रह जाये| उसे उतार कर ठंडा होने पर सेवन करे. लहसुन की कली को चबा चबा कर खा ले.
यह प्रयोग लगातार 20 दिनों तक करे| साइटिका में लाभ मिलेगा.
चन्द्रकान्त शर्मा@ 9893327457.
Posted on: May 03, 2018. Tags: CHANDRKANT SHRAMA SONG VICTIMS REGISTER
सीजीनेट में रिकार्ड करने के बाद अधिकारी आये, दो दिन बिजली आई उसके बाद फिर अन्धेरा...
ग्राम-भाल्लिनदादर, बाहपानी, पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे हैं करीब ढाई साल से हमारे गाँव में बिजली लगी लेकिन महीना भर भी लाईट नही जला, उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया जिसके बाद कर्मचारी आये दो दिन लाईट जली उसके बाद फिर वही इसलिए ये सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें: AE@9407703899, JE@9425241671, 8435500266, CEO@9669625077, SDM@7587202092,
उदय मानिकपुरी@9407958035.
Posted on: May 03, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER
दादी अम्मा, दादी अम्मा, हमको ये बताना...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियार एक कविता सुना रहे है:
दादी अम्मा, दादी अम्मा, हमको ये बताओ ना-
दादा तुमको कैसे पटाया, हमको वो बतलाओं ना-
दादी बोली चल नटखट, हमको तुम सताओ ना-
दादा तुम्हारा लट्टू था हम पर, पट गया हमसे वो झटपट-
समझ गया मै तुम दोनों का, एक दूजे से करते थे बहुत प्यार-
झटपट दोनों की बात बन गई, न कर सके एक दूजे से इन्कार-
दादी बोली चुप शरारती, समझ गई तेरा लाड़ दुलार...


