वनांचल स्वर : पीपल के पत्ते और मिश्री से पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रौचन, पोस्ट-राजा नवागाँव, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से खेलनराम साहू बता रहे हैं, आज के समय में बिगड़ते संतुलन और भोज्य पदार्थो में खाद और दवाओं के उपयोग के कारण कई बीमारियां हो जाती है, जिसमे से एक है, पीलिया, इस बीमारी में शरीर पीला पड़ने लगता है और शरीर में खून की कमी हो जाती है, कमजोरी आती है, इस समस्या से बचने के लिए पीपल के 5 पत्ते लेकर मिश्री के सांथ पीसकर दवा बनाकर दिन में दो बार पांच दिन तक लगातार सेवन करने से आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी कर लिए दिए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7566279950.
Posted on: Nov 29, 2017. Tags: HEALTH KABIRDHAM CHHATTISGARH KHELANRAM SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : मलेरिया दूर करने में उपयोगी चींटी की चटनी -
ग्राम-मांझीपदर, जिला-दन्तेवाड़ा (छतीसगढ़) से भीमाराम हेमला चीटी की चटनी के बारे में बता रहे है ये बता रहे हैं कि बस्तर के गांव-गाँव में मलेरिया बीमारी के ईलाज में चीटी की चटनी का उपयोग सदियों से किया जाता रहा है यह चीटी लाल रंग की होती है और ये किसी भी पेड़ में पत्तो का गोल आकार का घोसला बनाकर रहते है इसकी चटनी बनाने के लिए पहले चीटी को भून लिया जाता है फिर उसमे नमक, मिर्च, लहसुन अदरक मिलाकर हल्का पीस लेते हैं और पेज के सांथ या खाली भी खा सकते है बुखार के कारण जब रोगी को भूख नही लगती और मुंह में कडवाहट लगता है तब भी यहां के स्थानीय आदिवासी इसका उपयोग करते हैं |भीमाराम हेमला@9406083299.
Posted on: Nov 29, 2017. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
जय अम्बे जगदम्बे मईया जय भवानी माँ...भजन गीत -
ग्राम-छुल्कारी, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक भजन गीत सुना रहे हैं :
जय अम्बे जगदम्बे मईया जय भवानी माँ – चलना जोत जलबो – मांता के भुवन में जगना जोत जलबो – चलो, चलो रे मांता के भक्तों चलो, चलो रे मांता के भक्तों – जाके जवा जगाबो – जय भवानी माँ जय अम्बे जगदम्बे मईया जय भवानी माँ...
Posted on: Nov 29, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER
मेरा इन्दिरा आवास का पैसा 3 साल से नहीं दिया जा रहा है शिकायत करने पर गुमराह कर रहे है...
ग्राम-नरोला, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कमान सिंह मरावी के साथ उनके गाँव के लालमन हैं जो बता रहे है कि उनको घर बनाने के लिए इंदिरा आवास की मदद का पैसा 3 साल से बैंक मैनेजर द्वारा नहीं दिया जा रहा है उसके लिए उन्होंने शिकायत किये थे तो आज हो जायेगा कल हो जायेगा कहते हैं कभी कहते है आज स्टाफ नहीं है तो कभी कुछ इस तरह बोल बोलकर गुमराह कर रहे है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पैसे दिलवाने में मदद करें: कलेक्टर@8826443577, बैंक मैनेजर@8159909088, सचिव@8357972609. कमान सिंह@9754686561.
Posted on: Nov 29, 2017. Tags: KAMAAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
दया धर्म का मूल है, पाप मूल अभिमान...श्लोक -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता रामायण का श्लोक सुना रहे हैं :
दया धर्म का मूल है, पाप मूल अभिमान-
तुलसी दया न छांडिये जब तक घट में प्राण-
माया मरी न मन मारा मर मर गया शरीर-
आशा तृष्णा न मरी कह गए दास कबीर-
बड़ा हुवा सो क्या हुवा जैसे पेड़ खजूर-
पंछी को छाया नही फल लागे अति दूर...

