अरे सीजीनेट में जुड़ना है तो जुड़ी लो, पीछे पछ्तावोगे, माटी का खिलौना...गीत
ग्राम-धुमाडाड, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव बालक सिंह सीजीनेट को लेकर एक गीत सुना रहे है:
अरे सीजीनेट में जुड़ना है तो जुड़ी लो, पीछे पछ्तावोगे, माटी का खिलौना-
माटी में मिल जावोगे, माटी के खिलौना-
अरे बिगड़ी करमिया, बनाई दे तना हो, हमरा कार्ड नई खै बनत बनवाई तना-
आधार कार्ड नई है, बनत बनवाई तना, हमरा पेंशन नई खै बनत बनवाई तना-
अरे टूट गईली पुलिया बनवाई दे तना-
भाजपा कांग्रेस दबावल पेसा के कानूनिया-
जो पूरे भारत देश में लागू होई, पेसा के कानूनिया...
Posted on: Apr 30, 2018. Tags: SHIV BALAK SINGH SONG VICTIMS REGISTER
राम चले आगु, लखन चले पाछु, मध्य में चले सीता मैय्या...गीत
ग्राम-कोट्या, प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है:
राम चले आगु, लखन चले पाछु-
मध्य में चले सीता मय्या-
जंगल के तिड़-तिड़ मेला-
रामजी ला पूछे, रावण कर भौरे-
यही कारण हवे, धनुष कर तोड़े-
राम चले आगु, लखन चले पाछु...
Posted on: Apr 30, 2018. Tags: MEVALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
प्रीत लगा लो सेवा गुरु से, जिनका दिया यह चोला है...भजन गीत
ग्राम-कोढ़िया, पोस्ट-केरता, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन पोया एक भजन गीत सुना रही है:
प्रीत लगा लो सेवा गुरु से, जिनका दिया यह चोला है-
जग में तुम क्या लेकर आये हो बन्दे, क्या लेकर तू जायेगा-
जग में देने वाला कौन, देंगे देने वाला भोला है-
प्रीत लगा लों सेवा गुरु से, जिनका दिया यह चोला है-
जग में तुम क्या लेकर आये हो बन्दे, क्या लेकर तू जायेगा...
Posted on: Apr 30, 2018. Tags: HIRMAN POYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: अतिसार या पेचिश नाशक घरेलू उपचार...
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज अतिसार या पेचिश का घरेलू उपचार बता रहे है: सामग्री-सौप 100 ग्राम, सोंठ 100 ग्राम, छोटी हरड़ 100 ग्राम, बड़ी इलायची के दाने 30 ग्राम, बेल (बिलवा) गिरी का गुदा 100 ग्राम, मरौर फली 100 ग्राम और गुलाब के फूल 100 ग्राम, इन सब को साफ़ कर कूट पीसकर चूर्ण बना लेंवे एवं घी में भुनकर रख लेंवे. मात्रा-3 से 5 ग्राम चूर्ण मट्ठा, छाछ या पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करे. इसे अनार के रस के साथ भी ले सकते है, लाभ मिलेगा| परहेज-मिर्च मशाला तेल खटाई गरिष्ट भोजन का प्रयोग ना करे. सम्पर्क वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.
Posted on: Apr 30, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
भगवान के मंदिर में, सुनावे बंसी कुआं पार में...भक्ति गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक भक्ति गीत सुना रहे है:
कुआं पार मेरे संगी, संझा की बेला कुआं पार में-
धानु ला लुवे उड़े, ला कौन सी-
भगवान के मंदिर में, सुनावे बंसी-
कुआं पार मेरे संगी, संझा की बेला कुआं पार में-
धानु ला लुवे उड़े, ला कौन सी,
भगवान के मंदिर में, सुनावे बंसी कुआं पार में...
