इस नए साल नशामुक्ति का प्रण लें, बुज़ुर्गों का सम्मान करें और मिल-जुल कर रहने का प्रयास करें...
ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया नए वर्ष के अवसर पर सभी सीजीनेट श्रोता और कार्यकर्त्ताओं को बधाई और धन्यवाद दे रहे हैं और अपनी कुछ बातें लोगों तक पहुचा रहे हैं वे कह रहे हैं कि हमें नये वर्ष के अवसर पर अपने को नशा मुक्त करने का प्रण करना चाहिए | हम इस दुनिया में बाज़ार जाने की तरह आए हैं और हमें एक दूसरे से लड़ाई झगडे नही करना चाहिए | हम सब को मिल कर के रहना है | नए साल में खूब मज़े करें अच्छा पकवान बनाएं और अच्छा अच्छा खाना खाएं और अपने बुज़ुर्गों का सम्मान करना न भूलें, अपने माता-पिता के पैर छूएं जिससे ये दुनिया सभी के लिए एक बेहतर दुनिया बन सके । कैलाश सिंह पोया@9575922217
Posted on: Jan 02, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got compensation for damage by elephants after CGnet report...
कैलाश सिंह पोया ग्राम-देवरी ब्लाक प्रतापपुर, जिला- सूरजपुर छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि रामजीत पिता भगवान सिंह का मकान पिछले साल आठवां महीने में हाथियों ने तोड़ दिया था पर उसका मुआवजा राशि नहीं मिल रहा था| वे अधिकारियों के चककर लगा लगा कर थक गए थे फिर इन्होने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किया उसके बाद जब सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियों पर दबाव बनाया तो उनको अब उनका मुआवजा राशि मिल गया हैं । रामजीत सभी को इसके लिए धन्यवाद दे रहे हैं और बता रहे कि 7500 का चेक मिला हैं जिसको उन्होंने अब बैंक में जमा कर दिया है । वे अनुरोध कर रहे हैं कि कृपया आप सभी सीजीनेट सुनने वाले ऐसे ही ग्रामीण साथियों की मदद करते रहें । कैलाश@9575922217
Posted on: Jan 01, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA
नवा साल आ गए पुराना साल गये...नए वर्ष पर कविता
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया नये वर्ष के उपलक्ष्य में एक गीत सुना रहे हैं :
नवा साल आ गए पुराना साल गये-
नवा साल में बढ़िया पुवा रोटी सेवाई पूड़ी बनावा-
खा महुआ हर दिन पीया रे भाई-
पोवा ला खाग्रइ ये पोवा वा महुआ में-
सबका जिन्दगी ला भूल जाइ-
सबका जिन्दगी ला भूल जाइ...
देखा रे भाई नवा साल आइ ,
देखा रे भाई नवा साल आइ |
Posted on: Jan 01, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA
Impact: Got transformer in our village next to hospital after CGnet report...
ग्राम पंचायत-देवरी, ब्लाक -प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि उनके यहाँ अस्पताल के पास बिजली और ट्रांसफार्मर दोनों ही नही था और कोई अधिकारी सुन नहीं रहा था तो उन्होंने अपनी यह शिकायत सीजीनेट स्वर में रिकोर्ड करायी थी,इसके बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से वहां पर कुछ दिन के बाद ट्रांसफार्मर लग गया है ,तो वे सभी सीजीनेट के सनने वाले और मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं,कि आज उनकी मदद से उनके गाँव में ट्रांसफार्मर लग गया है | इसके साथ- साथ बता रहे हैं कि ट्रांसफार्मर तो लग गया है, पर अस्पताल में अभी भी बिजली चालू नही हुआ है,तो वे अनुरोध कर रहे हैं जल्दी से जल्दी वहां पर बिजली चालू कराया जाय | कैलाश@9575922217
Posted on: Dec 30, 2016. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
Condition of connecting road to our village very bad, Pls call officers to help...
Brijesh Singh is visiting Sikti village of Rewa district in Madhya Pradesh and talking to village women who tell him that the connecting road from National National Highway to their village is in very bad condition. There are many potholes in the road. If someone falls ill in the village it is difficult to take them to hospital. Officers are not paying attention. You are requested to call Commissioner@9425088190 and Collector@ 9425903973 to help. Brijesh Singh@7772001850.
