श्याम तुझे मिलने का सत्संग एक बहाना है...भजन
ग्राम पंचायत-मोहली, ब्लाक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामदास जैसवाल एक भजन सुना रहे है:
श्याम तुझे मिलने का सत्संग एक बहाना है-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है-
श्याम तुझे मिलने का सत्संग एक बहाना है-
दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है...
Posted on: May 13, 2018. Tags: RAMDAS JAISWAL SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : आँख शुष्क होने का घरेलू उपचार
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच. डी. गांधी आँखों के शुष्क, कमजोर होने का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे बता रहे हैं कि जिन व्यक्तियों की आँख कमजोर हो, कम दिखाई देता है वे देशी गाय का शुद्ध घी और नारियल तेल नाभि में लगाएं . इसे नाभि में लगाने से लाभ हो सकता है, जो लोग लगातार कम्प्यूटर पर काम करते हैं जो कि आजकल लगभग हर शहरी की कहानी है जिससे आँख में अक्सर तकलीफ होती है वे भी इस घरेलू नुस्खे का उपयोग कर सकते हैं, इसका उपयोग-सोने से पहले नाभि में नारियल का तेल और घी लगाएं. ऐसा आप प्रतिदिन कर सकते हैं :वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.
Posted on: May 13, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
झिल मिलकर पर्वत सारा, उजियारा ही उजियारा...गीत
ग्राम तहसील-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से छाया देवांगन एक गीत सुना रही है:
झिल-मिल करे पर्वत सारा, उजियारा ही उजियारा-
ऐ भव्य महल सुरक्षित है, देवो गंधरवो द्वारा-
हनुमत का मनोरथ जाना, तब कारण को पहचाना-
औषधियों ने आँखें खोली, हनुमान जैसे बोली-
रघुराज के काज सवारन को, कर लो उपयोग हमारा-
हो जीवन धन्य हमारा, हो जीवन धन्य हमारा...
Posted on: May 13, 2018. Tags: CHHAYA DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our village school hand pump got repaired after CGnet report, thanks...
बैगापारा, ग्राम-भेडागढ़,ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भागबती, पंटोरिन, सुमिन्तरा, बता रही है कि उनके गाँव के बैगापारा में स्कूल के सामने एक हैण्डपम्प है और वो दो महीने से ख़राब था उसका राड टूट गया था उसके लिए उन्होंने कई शिकायत भी किये थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में 15 दिन पहले एक सन्देश रिकॉर्ड किये उसके रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दवाब बनाया तो अब वो हैण्डपम्प बन गया है| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और मदद करने वाले सभी अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है. नरेश बुनकर@8720822286.
Posted on: May 13, 2018. Tags: BHAGBATI PANTORIN SUMINTRA KABIRDHAM EDUCATION SONG VICTIMS REGISTER
बापू हमारे आँखों के तारे, छोड़ चले बापू किन के सहारे...देशभक्ति गीत
ग्राम-कुप्पी, पोस्ट-बैजनाथपुर, तहसील-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रेशमी सिंह और प्रीति सिंह एक गीत सुना रही हैं :
बापू हमारे आँखों के तारे, छोड़ चले बापू किन के सहारे-
जब मेरे बापू का जनम हुआ तो, फूलों कि वर्षा होने लगी थी-
जब मेरे बापू को गोली लगी थी खूनो कि नदिया बहने लगी थी-
बापू हमारे आँखों के तारे, छोड़ चले बापू किन के सहारे...


