8 महीने से हम लोगों को वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रहा हैं, अधिकारी सिर्फ बेवकूफ बनाते हैं...

ग्राम-मोहली, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सूरजपति बता रही हैं कि उनको और उनके पति भगवान सिंह को 8 महीने से उनका वृद्धावस्था पेंशन नही मिल पा रहा है, इससे उन्हें जीवन-यापन करने में दिक्कत बहुत हो रही है, आवेदन करने पर अधिकारी कहते है कुछ सुधार करना है, लेकिन उस पर कोई काम नही हो रहा है, इसलिए वह सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिल सके : सचिव@7697867963, CEO@9926192534 कलेक्टर@9826443377. संपर्क@7697080920.

Posted on: May 14, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

अधिकारी हम लोगों से काम तो कराते हैं लेकिन पैसे देने के समय इधर उधर घुमाते रहते हैं...

ग्राम पंचायत-भेलकच, थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के साथी पहलवान सिंह, सोनकुवर और बिहारीलाल सीजीनेट के सीता नेटी को बता रहे हैं कि हमने बहुत से लोगों ने डबरी निर्माण और रोड में मुरुम बिछाने में सरकार के लिए काम किया लेकिन पैसा नही मिला, आवेदन करने पर अधिकारी 2-4 दिन में मिल जायेगा बोलकर गुमराह करते हैं, इसलिए सभी सांथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे जिससे काम का पैसा मिल सके : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534. संपर्क नंबर@8120728027.

Posted on: May 14, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

बेल तरी बेलन, बेलन तरी ढ़ोल...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-कोटेया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
बेल तरी बेलन, बेलन तरी ढ़ोल-
ओहू डोंगरी मा, सजन भाई मोर-
जायेन पारही तोला, ले जाही का गा मोला राउ के भईया ओ-
नरवा के तीर में फरे है लाली जाम-
सुते आही मोला संगी लेलेबे मोरे नाम-
बेल तरी बेला बलन तरी ढ़ोल...

Posted on: May 14, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : मधुमेह (डायबिटीज) नियंत्रित करने का एक घरेलू नुस्खा...

ग्राम-रेहंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा मधुमेह के बीमारी को नियंत्रित करने का एक घरेलु नुस्खा बता रहे हैं, मधुमेह को डायबटीज भी कहते हैं जिससे आज बहुत लोग पीड़ित हैं. वे कह रहे हैं कि जो व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित हो वह सूखी गावर फल्ली 70 ग्राम और अस्वगंधा 30 ग्राम दोनों को पीसकर मिला लें, और सुरक्षित रख लें, दोपहर में खाने के बाद पानी के सांथ 6 ग्राम सेवन करे, इससे मधुमेह की बीमारी को ठीक करने में लाभ हो सकता है और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी लाभ हो सकता है, इसका प्रयोग करके देखा जा सकता है : वैद्य चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: May 14, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

Impact: We got electricity in our village week after CGnet report, many thanks...

ग्राम और पोस्ट-करसी, तहसील और थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भुनलराम पैकरा बता रहे हैं कि हमारे गाँव में बिजली का पोल और तार लगा हुआ था लेकिन उसमें बिजली नही दिया जा रहा था जिसके कारण लाईट नहीं थी, इसके लिए उन्होंने विभाग में कई बार आवेदन किया, लेकिन फिर भी काम नही हो रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को लेकर सीजीनेट में संपर्क किया, जिसके एक हफ्ते बाद उनके गाँव में लाईट का काम हो गया है और अब लाईट आ गयी है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो और विभाग अधिकारियों को धनयवाद दे रहे हैं | भुनलराम पैकरा@7697219870.

Posted on: May 13, 2018. Tags: BHUNALRAM PAIKRA ELECTRICITY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »