बेढू पाखो बारमासा हो, ओ नारायण पाखो पाखो चेता मेरी छैला...उत्तराखंडी कुमावनी लोकगीत
अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली, से संजना उत्तराखंडी कुमावनी भाषा में एक लोकगीत सुना रहे है:
बेढू पाखो बारमासा हो, ओ नारायण पाखो पाखो चेता मेरी छैला-
रुना भुना दिन आया, ओ नारायण पूजूँ मेरू मैंता मेरी छैला-
अल्मोड़ा की नन्दादेवी, ओं नारायण फूल चढोनी पाती मेरी छैला-
अल्मोड़ा का लाल बज़ारा, ओं नारायण लाल माटी की सिदणी मेरी छैला-
चार कुटी को कान भूढ़ो, ओं नारायण नील कुटी की पीड़ा मेरी छैला...
Posted on: May 04, 2018. Tags: SANJANA SONG VICTIMS REGISTER
पढ़ा दे ना दाई मोर पढ़ा दे ना ओ...गीत
ग्राम-कुप्पा, पोस्ट-लांजित, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता सिंह एक गीत सुना रहे हैं :
पढ़ा दे ना दाई मोर पढ़ा दे ना ओ-
तोर घर मा तो रहो मै, पढ़े ला जाहूं स्कूल मै-
पढके हमना के आगे बढाहू-
पढ़ा दे ना गा पढ़ा दे ना ओ...
Posted on: May 04, 2018. Tags: GEETA SINGH SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : स्वास की बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-घोंघा, पोस्ट-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांझी आज हमें श्वास की बीमारी का घरेलू ईलाज बता रहे हैं, जिन लोग को स्वास लेने में दिक्कत होती है, खासी आती है, लार गिरते हैं वे जिमीकंद को धोकर काट कर सुखा ले, उसके बाद उसे कूट ले और सोठ, अदरक, काली मिर्च, लौंग, सभी को घी में भून ले और सभी को पुराने गुड के सांथ मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना ले और सुबह-शाम एक-एक गोली सेवन करे इससे स्वास की बीमारी में आराम मिल सकता है, दवा उम्र के अनुसार छोटा या बड़ा लेना है अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं: वैद्य भगतराम लांझी@7389964276.
Posted on: May 04, 2018. Tags: BHAGAT RAM LANJHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
4 साल से हमारे गाँव का स्कूल भवन अधूरा पड़ा है, अधिकारी लोग बस देख कर चले जाते है...
सेमरखाड़, ग्राम-भवरखों, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मनमोहन कुर्रे बता रहे है, स्कूल भवन का निर्माण कार्य 4 पहले चालू किया था अधूरा पड़ा है, दरवाजे खिड़कियाँ, प्लास्टर अभी तक नही लगे है. यहाँ पर लगभग 24-25 बच्चें पढाई करते है, इस समस्या की शिकायत कई बार की गई है|C.E.O, B.E.O भी स्थति से अवगत है आकर देख लिये है, बावजूद इसके अभी तक कोई कार्य प्रगति पर नही है|इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है कृपया अधिकारियों के इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे:C.E.O@9926192534, कलेक्टर@9926443377. अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण@9977005408.
Posted on: May 04, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
लोगो के पास रहने के लिए झोपड़ा नही, पर कितने बिल्डिंग खंडहर हो रहे...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक रचना सुना रहे है:
लोगो के पास रहने के लिए, झोपड़ा नही, पर कितने बिल्डिंग, खंडहर हो रहे-
लोगो को खाने को नही मिल रहा, पर कितना खाना कूड़े में, फेक दिया जाता-
लोगो को पीने को पानी नही मिल रहा, पर कितना पानी गटर नाली में बहाया जाता है-
लोगो को पहनने को कपड़ा नही मिलता, पर कितने कपड़े कूड़े दान में फेका जाता है-
धनवान मौज मस्ती कर रहा है, पर निर्धन मन अफ़सोस कर रह जाता है-
इन पर शासन का ध्यान, क्यों नही जाता...
