पस्तावत रहते डोकरा बाबा...गीत -
ग्राम छुल्कारी, पोस्ट-फुन्गा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू केवट एक गीत सुना रहे है:
पस्तावत रहते डोकरा बाबा-
तह सोते-सोते कटिया म-
बेटा कह कब मर ही बाबा-
संगी साथ जाऊरिया मा-
पस्तावत रहते डोकरा बाबा...
Posted on: Dec 12, 2017. Tags: SONG SONU KEWAT VICTIMS REGISTER
राजा पठार बालोद छत्तीसगढ़ में वीर नारायण मेला धीरे धीरे अब एक प्रमुख आकर्षण बनता जा रहा...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज वीर मेला में पहुँची है जो राजा पठार जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) में चल रही है वहां से गणेश सिंह आयाम मेले में आये स्थानीय बुजुर्ग निवासी रामाराम जी से चर्चा कर रहे हैं वे बता रहे है वीरमेला, शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में 3 दिवसीय मनाया जाता है जो विगत 5 साल से चल रहा है, इससे पूर्व इतनी भीड़ नही लगती थी जितनी इस वर्ष है मेले में छत्तीसगढ़ के हर जिले से यात्री आते हैं सांथ ही मध्यप्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान आदि अलग-अलग राज्य से भी लोग अब आने लगे हैं वहां पर हर चीज कि दूकाने झूला, मिठाई आदि सभी साधन यात्रियों के लिए उपलब्ध रहती है. काफी चहल पहल रहता है |
Posted on: Dec 12, 2017. Tags: GANESH SINGH AYAM SONG VICTIMS REGISTER
अजब बने है बम्ह्लाई डोंगरगढ़ के...जस गीत -
ग्राम-कराठी, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गाँव की महिलाएं राजबाई ,रामदुलाई पुल्दी, जानकीबाई नेताम, इतवारिन टेकाम और सुशीला धुर्वे एक जस गीत सुना रही हैं :
अजब बने है बम्ह्लाई डोंगरगढ़ के – मैया जी के पाँव में पैजन विराजे – पैजन के शोभा बड़ा भारी डोंगरगढ़ के – मैया जी के कमर में करधन विराजे – अजब बने है बम्ह्लाई डोंगरगढ़ के...
Posted on: Dec 11, 2017. Tags: BASTIRAM NAGWANSHI SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : शरीर में कमजोरी का पाताल कुमडा फल से उपचार -
बिसाऊराम सोडी ग्राम-सिधवान नयापारा, तहसील-केशकाल, जिला-कोंडागाँव के रहने वाले है वे बता रहे हैं कि पाताल कुमडा शरीर में सुस्तपन, कमजोरी, खून कमी, पेशाब में जलन, कोता में जलन, सफ़ेद पानी इन सब के लिए बहुत अच्छा दवाई है| इसको काटकर पीस बनाकर सुखाते है आधा छाँव आधा धूप में सुखा के बढ़िया उसका पाउडर बनाके सुबह शाम गरम कुनकुना पानी में ले सकते है या दूध के साथ ले सकते है उससे बढ़िया आराम मिलता है और इसको जनवरी से फ़रवरी के बीच में खोदना चाहिए। मई जून में खोदने से इसकी शक्ति कम हो जाती है. ये जंगल में ज्यादा मिलता है और गाँव में बहुत कम मिलता है और ये पुरे छत्तीसगढ़ में मिलता है लेकिन बस्तर इलाका में ज्यादा मिलता है. बस्तीराम@8989851979.
Posted on: Dec 11, 2017. Tags: BISAURAM SODI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
ये अंत नहीं शुरुवात है, ये अंत नहीं शुरुवात है...कविता -
भोरमदेव वनआँचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक कविता सुना रहे है:
ये अंत नहीं शुरुवात है, ये अंत नहीं शुरुवात है-
अपने अधिकार को जानो तुम मोदी सरकार है-
छत्तीसगढ़ के जंगल जल जमीन बचाना है-
और घर-घर गैस सिलेंडर दिलाना है-
गाँव-गाँव में पक्की आवास बनाना है-
बकरी, गाय, मुर्गी में जुड़कर रोजगार को पाना है-
ये अंत नहीं शुरुवात है, ये अंत नहीं शुरुवात है...



