राजा पठार बालोद छत्तीसगढ़ में वीर नारायण मेला धीरे धीरे अब एक प्रमुख आकर्षण बनता जा रहा...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज वीर मेला में पहुँची है जो राजा पठार जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) में चल रही है वहां से गणेश सिंह आयाम मेले में आये स्थानीय बुजुर्ग निवासी रामाराम जी से चर्चा कर रहे हैं वे बता रहे है वीरमेला, शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि के रूप में 3 दिवसीय मनाया जाता है जो विगत 5 साल से चल रहा है, इससे पूर्व इतनी भीड़ नही लगती थी जितनी इस वर्ष है मेले में छत्तीसगढ़ के हर जिले से यात्री आते हैं सांथ ही मध्यप्रदेश, उड़ीसा, राजस्थान आदि अलग-अलग राज्य से भी लोग अब आने लगे हैं वहां पर हर चीज कि दूकाने झूला, मिठाई आदि सभी साधन यात्रियों के लिए उपलब्ध रहती है. काफी चहल पहल रहता है |

