बेली-चमेली के फूलवा केकरो हाथे शोभे हो लाल...झूमर गीत
बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से कुसुम और उर्मिला देवी एक झूमर गीत गा रही हैं, जो कि शादी के समय गाया जाता है:
बेली-चमेली के फूलवा केकरो हाथे शोभे हो लाल-
राम-लखन दोनों भाई या ओनको हाथे शोभे हो लाल-
ओठवा उपारेस बहियाँ पनिया हमसे मांगे हो लाल-
पनिया पेठइबो साथी ननदी सामने नहीं होइबो हो लाल-
बारहा बारिश केऊ मारिया नजर लगी जइहइं हो लाल...
Posted on: May 28, 2018. Tags: SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में दस घर का बस्ती है, किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, अधिकारी नहीं सुनते...
घसियापारा ग्राम पंचायत-धुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामकुमारी और चंपा सीजीनेट के रूपलाल मरावी को बता रहे हैं कि उनके मोहल्ले में पानी की बहुत समस्या हैं,वार्ड क्रमांक 3 में जहां वे रहती हैं दस घर के जनसंख्या हैं आजकल वे एक किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, इसके लिए ग्राम सभा में लिखित रूप से आवेदन किये थे कर्मचारी लोग जांच में आये और बोलते हैं पास-पास में हैं नही खुदे गा. इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं. कृपया इन नम्बरों पर फोन कर मदद करे: P.H.E.@9589733934, सचिव@9669872573. गाँव में सम्पर्क@9977397079.
Posted on: May 28, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
ओतेक दिना बाबा दादी करे मकई रोटी महुआ लाटा के आहार....कर्मा गीत
ग्राम-नीलकंठपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेवप्रसाद पोया एक पुराने जमाना का गीत सुना रहे हैं
ओतेक दिना बाबा दादी करे मकई रोटी महुआ लाटा के आहार-
सरई लाटा के आहार हायरे हो,आजे लोग के चाउर दाल के आहार-
ओतेक दिन बाबा दादी कमायें मेझरी कोदो भर माँड सवा मडिया के माँड हो-
आजे के लोग हाईब्रेड धान के प्रचार हायरे हो, आजे के लोग हाईब्रेड धान के प्रचा-
ओतेक दिन बाबा दादी परे लाखों दुःख बीमार हायरे लाखों दुःख बीमार हायरे हो-
ओमन करे जंगली जड़ी के उपचार हायरे हो, कस्नो दुःख भागे मुड़ा पराये...
Posted on: May 28, 2018. Tags: JAGDESWAR PRASAD POYA SONG VICTIMS REGISTER
Foundation stone was laid 3 years ago, Road still incomplete in Santhal village....
JM Rangeela is visiting Gavar mohalla in Dumri Bihar village under Siyari panchayat in Gomiya block of Bokaro district in Jharkhand where villagers tell him that 120 Santhal Adivasi families live here and foundation stone for a road was laid by former MLA on Feb 18th 2013. Almost 3 years have passed but road construction work is still not completed. Officers are not paying attention. You are requested to call BDO@8757706800, DDC@9334259534 to help. JM Rangeela@8877185940.
Posted on: May 28, 2018. Tags: JM RANGEELA ROAD SONG VICTIMS REGISTER
मोर छठवां साल होई गइलक रे, एडमिशन कराइ दे...शिक्षा जागरूकता गीत
ग्राम-भवानीपुर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से डीएस कुमार बबलू सिंह एक जागरूकता गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
मोर छठवां साल होई गइलक रे-
हे बाबा ! हे दादा ! नाम लिखाइ दे-
एडमिशन कराइ दे-
सबके देखों ना तो मोर मन लागेला-
चलिके बी.ए. बलरामपुर पढ़ेला-
ऊ स्कूल के अब आपन मान ले लो रे-
हे बाबा ! हे दादा ! नाम लिखाइ दे...
