मंद-मंद पवन मुझे रुजगु लाये, छोटा सा मन मेरा ठुमक-ठुमक नाचे...गीत

ग्राम-कर्कटा, पोस्ट-जोगा, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजली कुमारी एक गीत सुना रही है:
मंद-मंद पवन मुझे रुजगु लाये, छोटा सा मन मेरा ठुमक-ठुमक नाचे-
आसमा को देखू तो का नज़र आये, चंदा, तारा, तारे नज़र आये-
धरती को देखू तो का नज़र आये, मिट्टी घास, घास नज़र आये-
मंद-मंद पवन मुझे रुजगु लाये, छोटा सा मन मेरा ठुमक-ठुमक नाचे-
पानी को देखू तो का नज़र आये, मछली पानी, पानी नज़र आये-
मंद-मंद पवन मुझे रुजगु लाये, छोटा सा मन मेरा ठुमक-ठुमक नाचे...

Posted on: May 21, 2018. Tags: ANJALI KUMARI SONG VICTIMS REGISTER

धरती माँ को क़र्ज़ चुकाना है, जल जंगल जमीन को बचाना है...देशभक्ति गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमेश कुंजाम मडावी एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
धरती माँ को क़र्ज़ चुकाना है, जल जंगल जमीन को बचाना है-
ऐ हवा, ऐ गगन, ऐ पवन, धरती माता जल बरसाता है-
धरती माता सबको अन्न खिलाता है-
धरती माँ को क़र्ज़ चुकाना है, जल जंगल जमीन को बचाना है-
सतयुग में सब एक मामा सब कोई, एक साथ पुकारा है-
यही रे संदेसा, बात बहुत पुराना है, जल जंगल जमीन को बचाना है...

Posted on: May 21, 2018. Tags: SITARANI NETI SONG VICTIMS REGISTER

जवाब दे दे टूरी मै गावथो, ददरिया जवाब दे दे...सरगुजिया ददरिया गीत

ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक जन्मदिन की शुभकामनाएं गीत सुना रहे हैं :
तै जवाब दे दे टूरी मै गावथो, ददरिया जवाब दे दे-
आधी-आधी रतिया, करे कैसन बजार-
ये दे कोने हा ठाढ़े है, नदिया के पार-
कैसे के आमा के डारो निहुरी, ऐ दे रस्ता के रेंगईया देखथे डीलामी-
तै जवाब दे दे टूरी मै गावथो ददरिया जवाब दे दे...

Posted on: May 21, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में सड़क नहीं है, बारिश में दिक्कत होती है, नदी नाला पार कर जाना पड़ता है...

जेल्हा पारा, ग्राम-पासल, पोस्ट-बिहारपुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भगवान सिंह बता रहे है कि, हमारे पारा में आज तक सड़क नही बना है| जिसके चलते ग्रामीणों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बच्चों को बारिश के दिनों में स्कूल जाने में परेशानी, ग्रामीणों को बाज़ार व अन्य जरुरी काम के लिए जाने में परेशानी उठाना पड़ता है, किलोमीटर पैदल नदी नाला पार कर जाना पड़ता है. इस समस्या के समाधान के लिए कई बार आवेदन दिये है, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है: सचिव@9669593766, कलेक्टर@9826443377. सम्पर्क ग्रामीण@8435310325.

Posted on: May 21, 2018. Tags: BAABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगों ने 2 साल पहले मनरेगा में रोड पर 4 सप्ताह काम किया पैसा अब तक नही दिया...

ग्राम-ठाड़पात्र, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गणेश बता रहे है कि 2 साल पहले मनरेगा के तहत सड़क निर्माण में लगभग 4 सप्ताह मजदूरी का काम किया जिसका भुगतान नही हुआ है. इस हेतु पंचायत में शिकायत करने पर कहते है बैंक में जावो पैसे मिल जायेंगे, परन्तु बैक द्वारा पैसे नही होने का हवाला देकर ख़ाली हाथ लौटा देती है| इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कृपया मजदूरी का रुका हुआ पैसा दिलाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन करे: सचिव@8966924828, कलेक्टर@9826443377.सम्पर्क-सियाराम ग्रामीण@7089468393.

Posted on: May 18, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »