हमारे मोहल्ले में सड़क नहीं है, बारिश में दिक्कत होती है, नदी नाला पार कर जाना पड़ता है...
जेल्हा पारा, ग्राम-पासल, पोस्ट-बिहारपुर, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से भगवान सिंह बता रहे है कि, हमारे पारा में आज तक सड़क नही बना है| जिसके चलते ग्रामीणों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बच्चों को बारिश के दिनों में स्कूल जाने में परेशानी, ग्रामीणों को बाज़ार व अन्य जरुरी काम के लिए जाने में परेशानी उठाना पड़ता है, किलोमीटर पैदल नदी नाला पार कर जाना पड़ता है. इस समस्या के समाधान के लिए कई बार आवेदन दिये है, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है: सचिव@9669593766, कलेक्टर@9826443377. सम्पर्क ग्रामीण@8435310325.
