हे मनुष्य के कमाई में है मूस्टा मन मोटाई ये समुझी लेहियाँ भाई...कर्मा गीत-
ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक किसुन खेल कर्मा गीत सुना रहें हैं:
हे मनुष्य के कमाई में है मूस्टा मन मोटाई ये समुझी लेहियाँ भाई-
छोड्तहा पानी बरखा अउ छोड्तहा अस तस के कमाई समुझी लेहियाँ भाई-
छोड्तहा पानी बरखा अउ नहीं आई कइसे कइसे लईका ला जियाई-
धुमा-धुमा घाम करें बीमारी आई नहीं मिले पैसा रूपया कैसे ईलाज कराइ-
बोतल-बोतल दारू पिए दिन ला गवाई लईका बच्चा भूखे मरी जाई-
हे मनुष्य के कमाई मेहे मूस्टा मन मोटाई ये समुझी लेहियाँ भाई...
Posted on: Jun 03, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगो के पतियों का देहांत बहुत पहले हो गया, लेकिन अब तक विधवा पेंशन नहीं मिलता...
ग्राम-खडौली, जनपद+तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रमपतिया, और सुबसिया बता रहें हैं कि उनकें पति का देहांत बहुत दिन पहले हो गया है | उनकी उम्र 60 साल हो गई है| लेकिन विधवा पेशन नहीं मिल रहा हैं, विधवा पेंशन के लिए उन्होंने सचिव, सरपंच के पास 3-4 बार लिखवाये है लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है और बोलते हैं कि मिलेगा पर अभी तक नहीं मिला है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहें है कि इन अधिकारियो से बात करके उनको विधवा पेंशन दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9617882795, C.E.O.@9926192534, कलेक्टर@9826443377. संपर्क@9669944792.
Posted on: Jun 03, 2018. Tags: RAMPTIYA SUBSIYA SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
केलो नदी का पानी गन्दा हो रहा है, दुर्गन्ध है, नहाना मुश्कित है, पशु भी पानी नहीं पी सकते...
तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी बता रहे है कि केलो नदी इतना गन्दा हो चूका है कि वहां स्नान करना मुश्किल है वहां का पानी बहुत महकता है मवेशी तक पानी नहीं पी पा रहे है उसके बदबू के कारण लोगो का स्वास्थ्य ख़राब हो रहा है. कारण है जिंदल कम्पनी जो उसका कचरा पानी में फेक रहा है| वह बहकर नदी नाले में जा रहा है उससे नदी नाले का पानी भी गन्दा हो रहा है इस समस्या का निदान के लिए कम्पनी कोई पहल नहीं कर रहा है| जब से जिंदल कम्पनी आया है तब से नदी नाला गन्दा हो रहा है, प्रशासनिक अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है : कलेक्टर@07762222103. राजेन्द्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Jun 02, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
मेरा राशन कार्ड नहीं बन रहा, 5 साल से शिकायत कर-कर के थक गई हूँ, कृपया मदद करें...
आश्रित ग्राम-मदनपुर, पंचायत-गुरमुटी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सोनबतिया बता रही है कि 4-5 साल से उनका राशनकार्ड नहीं बन रहा है, राशनकार्ड नहीं होने की वजह से स्कूल में एडमिशन नही हो पाता है| वे लोग खेती करके जीवन यापन कर रहे है| उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास एवं ब्लाक में आवेदन भी दिए तो बोलते हैं बन जायेगा लेकिन आज तक नहीं बना है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रही है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@9425253580, C.E.O.9009630583, सचिव@9575473801, सरपंच@9669048177. संपर्क@7909399059.
Posted on: Jun 02, 2018. Tags: SONBATIYA BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
आज धरती माँ अपने तक़दीर पर रो रही है...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं:
आज धरती माँ अपने तक़दीर पर रो रही है-
जिन्हें खोया उन्हें खोज रही है-
काला बाजारी मक्कारी भी शरमा रही है-
आँखों ही आँखों में आंसू बहा रही है-
हैवानियत को सीमा पार हो गई है-
अस्मत के लुटेरो का बाजार हो गई-
आज धरती माँ अपने तक़दीर पर रो रही है...



