बिना मजबूत ग्रामसभा के आदिवासी लोग अपने जल जंगल जमीन को बचा पाएंगे यह संभव नही है...
चैनपुर जिला गुमला झारखंड से मंदरा भेंगरा बता रहे हैं की ग्राम सभा में जाने से क्या-क्या हो सकता है : ग्राम सभा में आने से गाँव के लोग को बहुत सारे लाभ हो सकते हैं, 1- लोग अपने अधिकारो को जान और ले पाएंगे, 2- यदि लोग नियमित रूप से ग्रामसभा में आ रहे हैं तो ग्राम सभा मजबूत होगा और लोग स्वयं अपने गांव के विकास के लिए योजना तैयार कर पाएंगे और पहल भी कर पाएंगे, 3- ग्राम सभा मजबूत हो जाएगा तो अपने विकास राशि को अपने ग्राम कोश में ले पाएंगे, और उसका समुचित उपयोग कर पाएंगे, 4- सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यो पर उचित रूप से निगरानी रख पाएंगे, 5- लोग अपने जल जंगल जमीन को बचा पाएंगे जो बिना मजबूत ग्राम सभा के संभव नही है |
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: MANDRA BHENGRA SONG VICTIMS REGISTER
नवजनता तलुम पुन्गार जौहार कियनता...गोंडी गीत
ग्राम पंचायत-अमोड़ी, तहसील-अंतागढ़, जिल-कांकेर (छत्तीसगढ़) से नीलावती वड्डे और रवीना मंडावी एक गोंडी गीत सुना रहे है, इस गीत को खेल कूद करते समय गाया जाता है:
रे रे लोयो रेला रेला राला रे रेला-
रे लोयो रे रे रेला राला रे रेला-
नवजनता तलुम पुन्गार जौहार कियनता-
रे लोयो रे रे रेला राला रे रेला-
चार गाँव ता मेंढकी मटा खदान खुले माता-
रे लोयो रे रे रेला राला रे रेला...
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: GONDI SONG KANKER NILAVATI WADDE RAVINA MANDAVI
Today's news from newspapers in Gondi : 26th July 2018...
1.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय प्रवास पर बुधवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रवास के पहले दिन दंतेवाड़ा के जावंगा में आदिवासी बच्चों के साथ बैठकर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक अंदाज में भोजन किया. राष्ट्रपति ने पत्तल के दोने में आदिवासी बच्चों के साथ बस्तरिया व छत्तीसगढ़ी व्यंजन खाए. इसके साथ ही राष्ट्रपति ने आदिवासी महिला चम्पा के ई-रिक्शे में सवारी भी की-
2.बैंक ट्रांजेक्शन चार्ज मामले में छत्तीसगढ़ की बिलासपुर हाई कोर्ट ने बुधवार को एक बड़ा निर्णय किया है. हाई कोर्ट बिलासपुर ने आदेश में कहा कि सभी बैंक ट्रांजेक्शन के मामले में समानता रखें. इसके साथ ट्रांजेक्शन और न्यूनतम बैलेंस को लेकर कोर्ट ने सभी बैंकों को आरबीआई की गाइडलान का पालन करने के आदेश भी दिए हैं.-
3.एक बार फिर कांग्रेस ने कथित सेक्स सीडी मामले के संदेही रिंकू खनूजा की मृत्यु को हत्या करार देते हुए मामले की सहीं जांच कराने की मांग की है. कांग्रेस ने मांग की है कि रिंकू खनूजा के मोबाइलफोन का कॉल डीटेल सार्वजनिक किया जाए. साथ ही सीडी मामले में शामिल लोगों के बयान सीबीआई सार्वजनिक करे-
4.बीजापुर में नक्सलियों की साजिश का खामियाजा सीआरपीएफ के दो जवानों को भुगतना पड़ा. बीजापुर के तररेम में नक्सलियों के लगाए स्पाइक होल की चपेट में आकर सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों का बासागुड़ा स्तिथ सीआरपीएफ के फील्ड हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है-
5.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयकर विभाग ने अपना 158वां स्थापना दिवस मनाया. इस स्थापना दिवस कार्यक्रम की खास बात ये थी कि इसमें राज्य के पुराने और ईमानदारी से टैक्स जमा करने वालों को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में ज्यादातर 90 वर्ष की आयु पूरी कर चुके करदाता शामिल थे. इसमें ही एक नाम था दयावती पांडेय का. 100 साल की आयु पूरी कर चुकीं दयावती पांडेय हर साल ईमानदारी से टैक्स जमा करती हैं-
6.राफेल विमान सौदे को लेकर इन दिनों देश की राजनीति में घमासान जारी है. इसको लेकर छत्तीसगढ़ में भी आरोपों का दौर चल रहा है. बुधवार को राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में एक प्रेस कॉंफ्रेंस का आयोजन किया. इसमें कांग्रेस ने राफेल सौदे को लेकर सत्ता पक्ष को घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है-
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: GONDI NEWS RAMESH KUNJAM GONDI NEWS
हम महिला स्व सहायता समूह में प्रति माह 10 रू जमा करते हैं और उसको 2% माह ब्याज में देते हैं...
ग्राम-बेंदोरा, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से कविता देवी इग्नासुस एक्का से बात कर रही हैं वे एक महिला स्व सहायता समूह उपवनफूल वाजिका सखी मंडल की सदस्य हैं, उनके समूह का एक कार्य साप्ताहिक 10 रुपए बचत करना है जो सभी सदस्य जमा करते हैं, और उसी पैसे से आवश्यकता पड़ने पर लोगो की मदद करना हैं, वे लोगो को उनके बुरे वक्त जैसे स्वास्थ्य खराब होने या किसी आपात कालीन स्थिति में मदद मांगने पर पैसे देते है, उसके एक महीने बाद प्रति 100 रुपए में 2 रुपए सेवा कर लगाकर वापस ले लेते हैं, इस प्रकार से उनको कुछ आय भी हो जाती है और लोगो की मदद भी हो जाती है | अभी तक उन्होंने इस जमा पैसे का और कोई उपयोग नहीं किया है जो भविष्य में करना चाहेंगे
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: KAVITA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
कलप-कलप मन रोवय हो, नोनी तोर बिना...छत्तीसगढ़ी प्रेम गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवा लाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ी प्रेम विरह गीत सुना रहे हैं :
कलप-कलप मन रोवय हो, नोनी तोर बिना-
पांव के पैरी ल देदा चिनहा-
बने महल ते दुवारी नईयय वो-
घर हबे सुना ते सुवारी नईयय वो-
कलप-कलप मन रोवय हो, नोनी तोर बिना...
