हम 100 लोगो ने 2015 में वन विभाग के लिए रोड में काम किया, उसका मजदूरी नहीं मिला...
ग्राम-खोड, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छतीसगढ़) से देवलाल सिंहबता रहे है कि सन 2015 में 100 से अधिक मजदूरो 10 सप्ताह काम किये थे उसका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है और ये काम वन विभाग द्वारा सड़क निर्माण हेतु किया गया था जिसका मजदूरी 159 एक दिन का था l काम किये इतने दिन हुए पैसे अभी तक नहीं मिले है l मजदूरो ने इसकी शिकायत जनसमस्या निवारण केंद्र में किया चौपाल में भी किया अधिकारियो द्वारा जाँच भी की गई और आश्वासन दिया गया : वनविभाग@9425585784 रेंजेर@7646948458, ठेकेदार गया प्रसाद जयसवाल@9617369938, DC@9826443377.
Posted on: Jun 06, 2018. Tags: DEVLAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER
मया से बलाबे होले, तोरे घरे जाबो होनिहाय...डोमकच गीत
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक डोमकच गीत सुना रहे हैं :
मया से बलाबे होले, तोरे घरे जाबो होनिहाय-
अकेला देखाबे सोना तोरो सेवई माने-
हंसे ला देखाबे मैना तोरो से से बई माने-
तोरो घर जाबो सोना आखे ला देखबे होल तोरो सेवई माने-
भरियो बाजारे जाबे चुपके से पानो खाबे-
कोने राई हरम जादी तिहला बताइयो देला...
Posted on: Jun 06, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: कमर दर्द का घरेलू उपचार -
Posted on: Jun 06, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER
मैंने हरि को दर्शन पायो, मैंने हरी को दर्शन पायो...भजन-
जिला-बोकारो (झारखंड) से वीरनारायण एक भजन गीत सुना रहे हैं :
मैंने हरि को दर्शन पायो, मैंने हरी को दर्शन पायो-
पीकर ज्ञान का पावन अमृत, मन मेरा हर्षायो-
भटक रही थी आत्मा मेरी, दर्शन के इत प्यासी-
पाकर पूरा सतगुरु हो गई सगरी दूर उदासी-
नयनो का सब दोष मिटा गुरु अभिनव दिन दिखलायो-
मैंने हरि को दर्शन पायो, मैंने हरि को दर्शन पायो...
Posted on: Jun 06, 2018. Tags: SONG VEERNARAYAN JHARKHAND VICTIMS REGISTER
शाम ढले बन्ना नहीं आये आने में देर लगाये...गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गीत
सुना रही हैं:
शाम ढले बन्ना नहीं आये आने में देर लगाये-
बन्ना मेरा खो गया है किसी का हो गया हैं-
पापा तुम्हारें बना कब से खड़े हैं देखो राह में-
मम्मी तुम्हारी बना कब से खड़ी हैं-
कंचन थाली सजाएं बन्ना मेरा खो गया हैं-
शाम ढले बना नहीं आये आने में देर लगाये...
