CGNet Swara is a platform to discuss issues related to Central Gondwana region in India.
स्वास्थ्य स्वर: कमर दर्द का घरेलू उपचार -
रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गाँधी कमर दर्द का घरेलु उपचार बता रहे है, एलोविरा (गवारपाठा) का गुदा 500 ग्राम, आटा 500 ग्राम, काजू 250 ग्राम, बादाम 250 ग्राम, मिस्री 250 ग्राम, देशी घी 250 ग्राम लें. सबसे पहले एलोविरा का गुदा निकालकर छोटे-छोटे टुकड़े कर जूस बना लेवे उसमे आटा मिलाकर रख लेवे फिर उस आटा को घी में भुनकर आखिरी में मिस्री मिलाकर अन्य सामग्री है उसको डालकर के घोट लेवे | उसके बाद छोटे-छोटे लड्डू बना लेवे मात्रा एक-एक लड्डू खाली पेट दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करें शीघ्र लाभ होता है| परहेज लाल मिर्च, मसाला, तल कटाई घरिष्ट भोजन का प्रयोग न करें नशा न करें | ध्यान रखे हल्का भोजन ही करें. एच डी गाँधी@9111061399.