हमारे गाँव के पतेरा पारा में रोड की बहुत समस्या है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते...
पतेरा पारा, ग्राम-अवंतिकापुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अमरसाय, सोनमती, रामपति, कुमारजीत बता रहें है कि उनके गाँव में रोड सरपंच से खराब है बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कत होता है उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत भी किये थे और ग्रामसभा में आवेदन भी दिए थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों में अधिक बात कर रोड का समस्या का समाधान कराने में मदद करे: C.E.O.@9926982528, सचिव@ 8120982528. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@8498831978.
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: AMARSAAY SONMATI KUMARJEET SONG VICTIMS REGISTER
12 साल से वृद्धावस्था और विधवा पेंशन नहीं मिल रहा, शिकायत करने पर कोई नहीं सुनते...
बंधवा पारा, ग्राम-कुबेरपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हीरामति यादव बता रही हैं कि आज 12 साल हो गया हैं उनको वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन दोनों नहीं मिल रहे है, जिससे उनको बहुत तकलीफ हो रही है| उसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास कई बार आवदेन दी है तो बोलते हैं बनेगा परन्तु अभी तक पेंशन नही मिल रहा हैं| तो उनका कहना है कि पेंशन मिलना चाहिए| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही कि इन नम्बरों में फ़ोन कर उनका पेंशन दिलवाने में मदद करें: C.E.O.@9926192534, सचिव@9977232410. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@7697729588.
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: HEERAMATI YADAV SONG VICTIMS REGISTER
जरो बिन सारे की नदियाँ हो...बघेली लोकगीत
ग्राम+पोस्ट-उलहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश गुप्ता एक बघेली लोकगीत सुना रहे है:
जरो बिन सारे की नदियाँ हो
मोरो महुआ उजड़ गव-
महुआ उजड़ गव मोरो-
महुआ उजड़ गव-
सास मोरे घर मा ससुर मोरे घर मा-
जरो बिन सारे की नदियाँ हो...
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: RAMESH GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 8 का हैंडपंप 2 महीने से खराब है, दूर-दूर कुएं से पानी लाते हैं...
ग्राम-लोधी, जनपद पंचायत +तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बिन्देश्वर सिंह और अजीत कुमार बता हैं कि गाँव के वार्ड क्रमांक 8 का हैण्डपम्प 2 महीने से खराब गया है, 70-80 का जनसख्या हैं, दूर-दूर में कुएं हैं वहीँ से पानी लाकर पीते है और परेशान हैं, इसके लिए उन्होंने शिकायत भी किये थे फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहें हैं, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से अधिक बात कर पानी की समस्या का समाधान करने में मदद करे: P.H.E.विभाग@9826603461, S.D.M.@7746873930. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8964996891.
Posted on: Jun 07, 2018. Tags: BINDESHWER SINGH AJEET KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
मेरे पति की 6 साल पहले सांप काटने से मृत्यु हो गई थी, सहायता राशि आज तक नहीं मिली...
ग्राम-भंवरको, पोस्ट-बैजनाथपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से हिन्जोरिया बाई बता रही कि उनके पति की 6 साल पहले सांप के काटने से मृत्यु हो गई थी| उसका सहायता राशि के लिए आवेदन कलेक्टर, ब्लॉक, जनदर्शन शिविर और तहसीलदार के पास की पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, तहसील कार्यालय में चक्कर लगा-लगा के परेशान हो गयी हूँ इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद करने की अपील कर रही है कि इन अधिकारियो से बात करके सहायता राशि दिलवाने में मदद करें: तहसीलदार@9826193748, R.I.@7697771182, कलेक्टर@9826443377. सत्यनारायण@6263913397.

