मुस्कराता रहे जीवन, मुस्कराता रहे जीवन...कविता
जिला-कानपुर (उ.प्र.) से के एम भाई एक कविता सुना रहे हैं :
मुस्कराता रहे जीवन !!
तितली बनकर यूँ ही – उड़ता रहे जीवन-
फूलों सा यूँ ही-
महकता रहे जीवन-
हर एक मोड़ पर यूँ ही-
मुस्कराता रहे जीवन-
पंक्षियों सा यूँ ही-
चहकता रहे जीवन-
तिनका तिनका बटोरकर यूँ ही-
दाना चुगता रहे जीवन-
हर घड़ी यूँ ही-
मुस्कराता रहे जीवन-
हर आंगन पर यूँ ही-
सजता संवरता रहे जीवन-
डाल डाल पर यूँ ही-
खुशियाँ लुटाता रहे जीवन-
हर घड़ी, हर पल यूँ ही-
मुस्कराता रहे जीवन-
दीप बनकर यूँ ही-
प्रेम के बीज बांटता रहे जीवन-
दिन रात यूँ ही-
मुस्कराता रहे जीवन-
मुस्कराता रहे जीवन...
Posted on: Oct 21, 2016. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER
क्या आयेगा गाँधी दोबारा,क्या आयेगा गाँधी दोबारा...गाँधी जयंती पर कविता
जिला-कानपुर (उ.प्र.) से KM भाई गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में एक कविता सुना रहे हैं:
क्या आयेगा गाँधी दोबारा,क्या आयेगा गाँधी दोबारा-
पूछती हैं गलियां पूछते हैं गाँव चोबारा-
पूछती हैं नदियाँ पूछती हैं लोकतंत्र हमारा-
क्या आयेगा गाँधी दोबारा-
पुकारती हैं पुकारती हैं निर्भया-
पुकारता हैं कालाहांडी का सबेरा-
क्या आयेगा गाँधी दोबारा...
Posted on: Oct 02, 2016. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER
शहीद भगत सिंह की याद में...भगत सिंह जन्म दिवस पर कविता
जिला-कानपुर (उ.प्र.) से के एम भाई आज भगत सिंह के 109 वी जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एक कविता सुना रहे हैं:
न आंसू हैं न है ख़ुशी-
न जश्न है न शोक-
हर लफ्ज़-
आज है खामोश-
इन्कलाब का-
वो चेहरा-
आज बन गया-
है एक कोष-
न रंग है न है जोश-
न फ़िक्र है न रोष-
वतन का-
वो मतवाला-
आज हो-
गया है बेहोश-
न तप है न तपिश-
न शौर्य है न कशिश-
आजाद –बिस्मिल का-
वो सरफ़रोश-
आज हो-
गया है एक पोज़-
न गुलामी है न है ब्रिटिश-
न रंज है न है सितम-
पंजाब का-
वो भगत-
आज बन गया है-
यादों का एक कोष-
यादों का एक कोष...
Posted on: Sep 28, 2016. Tags: KM BHAI SONG VICTIMS REGISTER
जानने का हक़: सूचना का अधिकार में सूचना मांगने वाले व्यक्ति से कारण पूछे जाने का कोई नियम नहीं है
सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सरकारी कार्यालयों में जनहित से जुडी उपलब्ध सरकारी रिकॉर्ड, अभिलेख, सरकारी कार्यालयों द्वारा जारी किये गए मेमो, दिशानिर्देश, सुझाव सलाह, प्रेस विज्ञप्ति ,अनुबंध, नियमावली एवं इलेक्ट्रोनिक माध्यम में उपलब्ध जानकारियाँ सूचना के अधिकार के अंतर्गत प्राप्त की जा सकती है | भारत की नागरिकता रखने वाला कोई भी इस अधिनियम के तहत लिखित में सूचना प्राप्त कर सकता है |सूचना मांगने वाले व्यक्ति से सूचना मांगने के कारण पूछे जाने का कोई भी नियम नहीं है |सूचना मांगने के लिए अपना आवेदन सादे कागज पर लिखना है और सरकारी कार्यालय में लोक सूचना अधिकारी को जमा करना है ,सूचना मिलने का समय 30 दिन निर्धारित है | के एम भाई@8756011826
Posted on: Sep 21, 2016. Tags: KM Yadav SONG VICTIMS REGISTER
समाजवाद का खेल...कविता
कानपुर उत्तरप्रदेश से के एम भाई एक कविता सुना रहे हैं:
कभी चाचा फेल हैं तो-
कभी बऊआ फेल है-
नेताजी की क्लास में-
परिवारवाद का फेम है-
कोई गाय मांगे तो-
कोई भैंस का फैन है-
कुर्सी की लड़ाई में-
आज परिवार केंद्र है-
न विकास न सुधार-
यहाँ कोई तीसरा गेंद है-
सत्ता के मैदान में-
यह सब भईया-
समाजवाद का खेल है-
समाजवाद का खेल है...
