हमारे यहाँ सल्फी, ताड़, छिंद पेड़ काटने से रस निकलता है, उसमे नशा होता है (माडिया भाषा में )
नगर पंचायत भामरागड-जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र से सीता मधुकर मडावी बता रही है कि सेल्पी, ताड़, छिंद अदि पेड़ काटने से रस निकलता है | जिसमे नशा होता है और यहां के स्थानीय आदिवासी लोग बाजारों में भी बेचते है, उससे उन्हें लाभ होता है |छिंद पेड़ से फल भी निकलता है |उसे गर्मी के दिनों में खाते है |और सुखाते है फिर बरसात के दिनों में खाते है |और बाजारों में बेचते है |सेल्फी पेड़ को काटने के बाद 3 वर्ष तक ही रहता है |ताड़ पेड़ 1 वर्ष तक ही रहता है | (168576)
Posted on: May 27, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH SEETA MADHUKAR MADAVI STORY
15 या 20 दिन बाद तेंदूपत्ते का पैसा मिल जाता है और बोनस भी एक साल बाद मिल जाता है...
निर्मला सडमेके ब्लॉक भामरागड़ जिला गडचिरोली (महाराष्ट्र ) से रंजोंती मंडावी को बता रही है कि तेंदू पत्ता साल में एक बार तोड़ते है हर साल तोड़ते है अभी अभी ख़तम हुआ है इस साल | सुबह 5 बजे उठकर तोड़ने जाते है और पत्ते को लाकर 35-35 एक एक साइड यानि 70 पत्ते का एक बण्डल बनाते है और बांधकर के सुखाने के लिए गाँव के बाहर ले जाते है | वे बता रही है कि 15 या 20 दिन बाद पत्ते का पैसा मिल जाता है और बोनस भी एक साल बाद मिल जाता है | वे आगे बता रही हैं कि हमे तेंदू पत्ता तोडना अच्छा लगता है और मुझे आशा है कि सीजीनेट सुनने वाले सभी सांथियों को भी इस बारे में सुनकर अच्छा लगेगा मुझे बहुत अच्छा लगा | धन्यवाद
Posted on: May 26, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADCHIROLI MH FOREST NIRMLA SADEMEKE SONG TENDU VICTIMS REGISTER
Bhamragad (Gadchiroli) Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 26th May 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं राजोंतिन मंडावी और कन्हैयालाल केवट. इस रेडियो कार्यक्रम में शिक्षा के बारे में बताते हुये जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज शिक्षा का क्या महत्व है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट या आदिवासी स्वर के के नंबर 08050068000 या 7477288111 पर मिस्ड कॉल देकर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर भी संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं |
Posted on: May 26, 2020. Tags: AND BHAMRAGAD BULTOO GADCHIROLI GONDI KANHAILAL KEWAT MANDVI MH RADIO RAJONTIN
री री रेलों रेलों, री री रेलों रेलों...गोंडी विवाह गीत-
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से रुक्मी एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है :
री री रेलों रेलों, री री रेलों रेलों-
री री लोयो री री लोयो लोयो-
री री लोयो री री लोयो-
आती बाती मंदाकि यो-
री री रेलों रेलों, री री रेलों रेलों...
Posted on: May 26, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADCHIROLI MH GONDI SONG MADIA RUKMI
डेम ने नदी नालों का पानी खींच लिया, वे सूखे हैं और थोड़े से गाँव को ही डेम से पानी मिलता है...
नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सपना रामटेके बता रही है कि नदी में जो स्टाप डेम बनाते है उससे जो नजदीक के गाँव है केवल उन्ही लोगों को पानी मिलता है |और जो दूर है उन्हें नहीं मिलता इसके अलावा डेम छोटे-छोटे नदी- नाले के पानी को भी खीच लेता है जिसके कारण गाँव के पालतू जानवर व जीव -जंतुओं को भी मई-जून के महीने में पानी पीने के लिए बहुत दिक्कत होता है, पहले हमारे नदी नालों में इस समय भी पानी होता था पर वे सब अब सूखे हैं इसलिए मैं डेम बनाने के खिलाफ हूँ
