झिमिर झिमिर पानी बरसे हमर मध्यप्रदेशे...वर्षा गीत

कैलाश सिंह पोया ग्राम-देवरी जिला-सूरजपुर छत्तीसगढ़ से बरसात के बारे में गीत सुना रहे हैं :
झिमिर झिमिर पानी बरसे हमर मध्यप्रदेशे-
झिमिर झिमिर पानी बरसे हमर मध्यप्रदेशे-
पेड़ पौधा ख़ुशी से खेलें हमर मध्यप्रदेशे-
पेड़ पौधा ख़ुशी से खेलें हमर मध्यप्रदेशे...

Posted on: Feb 14, 2017. Tags: Kailash Singh Poya

सब धर्मो का है स्थान-हिंदुस्तान-हिंदुस्तान...नारा गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक नारा गीत सुना रहे हैं:
सब धर्मो का हैं स्थान सब धर्मो का हैं स्थान-हिंदुस्तान-हिंदुस्तान-
मजहब नहीं सिखता-
औरों के बैर करना हिंदी हैं हम वतन हैं-
हिंदी हैं हम वतन हैं हमारा-
हम औरतो का हैं यह नारा-
साल का हर दिन हो हमारा-
बहुत चाहा हैं अब नहीं चाहेगे-
अपने हंक हम लड़ेगे...

Posted on: Feb 14, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

न रोजी है न रोटी हैं, न रोजी है न रोटी है...कविता-

कैलाश सिंह पोया सूरजपुर छत्तीसगढ़ से एक कविता सुना रहे हैं:
न रोजी है न रोटी हैं, न रोजी है न रोटी है-
न तन पे लंगोटी हैं ,न तन पे लंगोटी है-
पर वहां मंदिर मस्जिद को रोते हैं-
पर वहां मंदिर मस्जिद को रोते हैं-
पीठ पेट से लग आई ,पीठ पेट से लग आई...

Posted on: Feb 12, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA

कर्मा ददरिया के गवाया के खोदो बाजी के कवाया...कर्मा ददरिया गीत

ग्राम-झापाल थाना-लोरमी, जिला-मुगेंली (छत्तीसगढ़) से रोशन सिंह राजपूत कर्मा ददरिया गीत सुना रहे हैं:
कर्मा ददरिया के गवाया के खोदो-
बाजी के कवाया छत्तीसगढ़ के रहिवा-
गवात थे गुण गान मोर सोने के चिड़िया-
समाचार देबे भैया दर्द फिरत के दरिया-
मोबाइल रेडियो हैं भैया या या या या या-
नहीं लगे पैसा ना लगे रूपया या या...

Posted on: Feb 11, 2017. Tags: ROSHAN SINGH RAJPOOT SONG VICTIMS REGISTER

इंदिरा आवास सरकारी योजना की मदद के लिए ३-४ साल से चक्कर लगा रहा हूँ, कृपया मदद करें...

ग्राम देवरी थाना चंदौरा जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि वे इन्दिरा आवास योजना के तहत मिलने वाले आवास के लिए पिछले तीन-चार सालों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इनका कहना हैं उन्होंने आवास में मदद के लिए ग्राम सभा में भी अर्जी लगाई थी लेकिन अभी तक आवास बानाने के लिए नाम नहीं आया हैं. वे इस काम के लिए अब हम सब की मदद चाहते हैं. वे अनुरोध कर रहे हैं कि सीजीनेट श्रोता
कलेक्टर जी.आर.चुरेन्द्र का नम्बर@9893509012 एस.डी.एम.ओपी सिंह का नम्बर@09424166557 सीईओ का नम्बर@9406128383 पर फोन कर के यह पूंछे कि उन्हें सरकारी मदद आखिर क्यों नहीं मिल रही है. कैलाश@8602008444

Posted on: Feb 10, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA

« View Newer Reports

View Older Reports »