शांति प्रक्रिया : जब तक हम सही कारणो को नही जान पाएंगे तब तक पूर्ण शांति नहीं आयेगी...
ग्राम-तिल्दा, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से डॉ गोल्डी जार्ज बता रहे हैं, तिल्दा ग्राम में 8 जून से 10 जून तक हो रही शांति प्रक्रिया, जिसमे अलग-अलग राज्यों से आये लोगो के बीच वे भी शामिल हुए, वे अपने अनुभव को बताते हुए कह रहे हैं, ये बैठक काफी अच्छा रहा, और विभिन्न कारणों से जो अशांति का माहौल बना है, उस पर क्या विकल्प और उपाय हो सकते हैं, उस पर सुझाव दिए गए, उनका कहना है जब तक हम कारणो को नही जान पाएंगे तब शांति सम्पूर्ण रूप से नहीं आएगा, सांथ ही जो समाज में जाति, आदिवासी, महिला की जो विसंगतियां हैं उन सब को हम कैसे खत्म कर सकते हैं इस पर एक संवाद यात्रा करने पर वे विचार कर रहे हैं |
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
मत रहे तो पहाड़ फूटे और मत टूटे तो कपार टूटे: सियार और हवा की कहानी...
सियार और हवा दोनों मित्र थे दोनों ने फैसला किये कि चलो मित्र आज दौड़ लगाते है. कौन कितना दूर जल्दी दौड़ लगा के जाता है | हवा का पैर नहीं होता है वो बहुत तेजी से जाता है और सियार चलते-चलते गड्डा में गिर जाता है तो बहुत धीरे-धीरे दौड़ता है | सियार जो है हल्ला करना शुरू कर देता है तो दूसरा सियार भी हल्ला करना शुरू कर देता है उसको सुनकर बहुत सारे सियार हल्ला करने लगते है तो हवा पीछे मुड़कर देखता है कि मेरा मित्र गड्डा में गिर गया और मैं आगे निकल गया. तो कहानी के माध्यम से वे कहना चाहते है कि संघटन में बहुत ताकत है. मत रहे तो पहाड़ फूटे और मत टूटे तो कपार टूटे| रामलाल आयाम@8463047583.
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: RAMLAL AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
ताता अंगना में साहेब चंदन के बिरिचय...गीत
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
काकर अंगना में साहेब चंदन के बिरिचय-
ताता गुरु घर जातें ताता फल ला पातेन-
ताता अंगना मा साहेब चंदन के बिरिचय-
वो ही बिरिचय तरी जातेन ताता फल ला पातेन-
ताता अंगना मा साहेब चंदन के बिरिचय...
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our handpump got repaired after report on CGnet, We are very happy...
ग्राम-पड़री, तहसील-सिरमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश कुमार यादव बता रहे हैं कि उनके गांव में हैण्डपंप खराब था और अधिकारी नहीं सुन रहे थे, जिसके कारण गर्मी के समय में पानी की बहुत समस्या थी, जिसे फिर उन्होंने सीजीनेट में रिकार्ड किया था. आज से 5 दिन पूर्व हैण्डपंप में कर्मचारी पाईप लगा दिए है, जिससे अब भरपूर पानी आना शुरू हो गया है, ग्राम वासियो को पानी की समस्या नहीं है, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी बात को अधिकारियों के पास पहुंचाया और समस्या को हल करने में मदद किये | बृजेश कुमार यादव@9713785423.
Posted on: Jun 14, 2018. Tags: BRIJESH KUMAR YADAV HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER WATER
वनांचल स्वर : अर्जुन की छाल से हड्डी जोड़ का उपाय
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकांत शर्मा आज हम लोगो को हड्डी टूटने पर हड्डी जोड़ने का एक ग्रामीण घरेलू उपचार बता रहे है जिसका प्रयोग बहुत से गाँव के लोग लम्बे समय से करते आये हैं और इसका फायदा उठाया है, इससे उनका खर्च भी बचता है. अर्जुन की छाल का महीन चूर्ण एक चम्मच की मात्रा में दिन में तीन बार एक कप दूध के साथ कुछ हफ्तों तक सेवन करने से हड्डी जल्दी जुड़ जाती है | हड्डी जहाँ टूटी हो वहां पर छाल को घी में पीसकर लेप करें और पट्टी बांधकर रखे उससे भी हड्डी जल्दी जुड़ जाती है | अधिक जानकारी के लिए वैद्य चन्द्रकांत शर्मा@9893327457.

